Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 13 सालों से चल रहा है, शो में नए-नए ट्विस्ट आते हैं मगर जो फैंस को नहीं पसंद आता है वो है लीड स्टार्स का सेपरेशन। मगर लगता है एक बार फिर से अक्षरा और अभिमन्यु बिछड़ने वाले हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि अक्षरा और नील एनजीओ की लड़कियों से मिलने जा रहे हैं, लेकिन रास्ते में नील पर चाकू से अटैक होता है। प्रोमो के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस इंसीडेंट के बाद नील की मौत हो जाएगी और अक्षरा का मिसकैरेज हो जाएगा।

फैंस का कहना है कि अक्षरा बेवकूफी क्यों करती है? एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि जब उसे पता था कि अटैक होने वाला है तो खुद अकेले वहां जाने की क्या जरूरत थी वो अभिमन्यु या आरोही को फोन कर सकती थी। एक ने कहा कि अक्षरा पहले खुद गलती करती है और बाद में विक्टिम बन जाती है।

सेपरेशन ट्रैक नहीं चाहते हैं फैंस

वहीं कुछ फैंस ऐसे हैं जो कमेंट करके मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि नील की मौत का ट्रैक न दिखाएं। कई फैंस ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि प्लीज इस बार अक्षरा और अभिमन्यु का सेपरेशन न दिखाएं। मेकर्स के मन में क्या चल रहा है और आगे क्या ट्विस्ट आएगा ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा फिलहाल तो बस फैंस चाहते हैं कि अक्षरा और अभिमन्यु साथ रहें।

ये रिश्ता… में अक्सर बिछड़ जाते हैं लीड कपल

आपको बता दें कि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा और कार्तिक भी कई बार बिछड़कर मिले थे, उनके बीच कई बार अलगाव हुआ है, एक बार तो तलाक भी हो चुका है। वही सेम कहानी अक्षरा और अभिमन्यु के साथ भी हो चुकी है, दोनों एक बार बिछड़ चुके हैं, फैंस नहीं चाहते हैं कि मेकर्स फिर से वही कहानी रिपीट करें और शो में फिर से लीप दिखाएं।