टीवी का पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी की रेस में सबसे आगे हैं। इस सीरियल को काफी पसंद किया जाता है। यह शो कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। सीरियल में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। क्योंकि शो में अभिनव की मौत होने वाली है। जब से मेकर्स ने इस बात का ऐलान किया है, तभी से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। अभिनव की मौत की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर तो लोगों ने सीरियल को बायकॉट करने तक की बात कह दी है। वहीं सीरियल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक अभिनव की मौत का इल्जाम अभिमन्यु पर आने वाला है।

अक्षरा को पाने के लिए अभिमन्यु रचेगा नया षड़यत्र

पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव का बर्थडे सेलिब्रेशन होता है और अभिमन्यु, अभिनव को अपने साथ पहाड़ के किनारे ले जाता है। जहां दोनों एक साथ शराब पीते हैं, लेकिन अभिमन्यु अपनी सारी शराब जमीन पर गिरा देता है।

आज के एपिसोड की शुरूआत यहीं से होगी। अभिमन्यु, अभिनव के लिए एक के बाद एक पैग बनाएगा। इसके बाद अभिनव अपनी किस्मत पर अक्षरा की वजह से गर्व करता हुआ नजर आएगा। अभिमन्यु कहेगा कि ‘आप परेशान मत होना भाई जी…सब ठीक हो जाएगा। देखिए ना मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा भी परिवार होगा। आज देखिए अक्षरा की वजह से मेरा इतना बड़ा परिवार है।’

अभिमन्यु लेगा अभिनव की जान

सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभिनव की बर्थडे पार्टी के लिए सभी तैयार हो जाते हैं। अक्षरा, अभिनव को कॉल करती है। लेकिन अभिनव का फोन नहीं लगता है, इसके बाद घर में सभी लोग परेशान हो जाते हैं और अभिमन्यु को भी कॉल लगाते हैं, लेकिन उसका कॉल भी नहीं लगता है। इसके बाद घर के सभी लोग अभिनव को ढूंढने के लिए निकते हैं। इसी दौरान शराब के नशे में अभिनव खाई की तरफ जाता है, जहां उसका पैर फिसल जाता है। अभिनव को बचाने के लिए अभिमन्यु उसका हाथ पकड़ लेता है, लेकिन वह उसे ऊपर नहीं खींच पाता। अभिनव नीचे गिर जाता है। ये सब कुछ मनीष गोयनका अपनी आंखों से देखता है और उसे लगता है कि अभिमन्यु ने उसे धक्का दिया है। परिवार के सभी लोग भी वहां पहुंच जाते हैं। अब आने वाले दिनों में पता चलेगा कि अभिमन्यु ने सच में अभिनव को मारा या नहीं।