शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार प्लस के सबसे लंबे और चालू शोज में से एक है। इस शो को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इस शो में पहले ‘अक्षरा-नैतिक’ और फिर ‘कार्तिक-नायरा’ ने फैंस के दिल पर खूब राज किया। वहीं अब शो में एक बार फिर से लंबा लीप लिया जा रहा है। जिसके बाद अक्षरा-नैतिक की तरह की कार्तिक नायरा/सीरत का ट्रैक खत्म हो रहा है। इस शो से अब तक कई टीवी एक्टर्स जुड़ चुके हैं।
कुछ लंबे समय के लिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के साथ जुड़े रहे। तो कुछ-कुछ एपिसोड्स के लिए ही नजर आए। आइए जानते हैं कौन-कौन से ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने ‘ये रिश्ता’ के साथ रिश्ता तो जोड़ा, लेकिन इस शो से रिश्ता तोड़ने में जरा भी समय नहीं लगाया। जानिए आखिर किस वजह से इन एक्टर्स ने छोड़ा YRKKH:-
आपने मोहेना कुमारी को डांस टैलेंट हंट शो ‘डांस इंडिया डांस’ में जरूर देखा होगा। इस डांस शो का हिस्सा रहने के बाद मोहेना टीवी एक्ट्रेस बन गईं और शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की बहन कृति का किरदार निभाने लगीं। मोहेना को कृति के किरदार में फैंस ने बहुत पसंद किया। लेकिन मोहेना को ये शो छोड़ना पड़ा।
दरअसल, मोहेना ने सूयश से शादी रचाई जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में शो से विदा ले ली थी। शो छोड़ने के पीछे का कारण उन्होंने बताया था कि मोहेना अब अपने पति के साथ रहने मुंबई से बाहर जा रही हैं। मोहेना ने कहा था कि वह एक्टिंग और मुंबई दोनों को छोड़ कर जा रही हैं।
शो में गायत्री का किरदार निभाने के लिए कई टीवी एक्ट्रेस आईं। देबलीना चैटर्जी (Deblina Chatterjee) शो में गायू का किरदार निभा रही थीं। शो में 5 साल वाले लीप के बाद से एक्ट्रेस ने शो से दूरियां बना ली थीं। इसका कारण था कि लीप के बाद देबलीना को शो में मां का रोल प्ले करना था जिसके लिए वह राजी नहीं थीं।
हिना खान इस शो में सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक रहीं। इस शो की नीव हिना खान का कैरेक्टर ‘अक्षरा’ मानी जाती रही। हिना ने जब शो साल 2016 में छोड़ा तब उनके साथ एक कॉन्ट्रोवर्सी भी जुड़ गई थी। खबरें आई थीं कि हिना खान और उनके को-एक्टर करण मेहरा (नैतिक) के बीच कुछ इशूज हो गए थे। इसी के बाद से हिना ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया था।
बाद में शो के मेकर और प्रोड्यूसर राजन शाही ने क्लेम करते हुए कहा था कि ‘अक्षरा’ के बिना भी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अच्छा ही करेगा। हिना खान ने प्रोड्यूसर की चुप्पी पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि (उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए था। हम 8 सालों से साथ काम कर रहे थे।)
हिना खान के जाने के बाद इस शो से करण मेहरा ने भी वॉक आउट कर लिया था। इसके बाद शो में ‘नक्श’ का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहन मेहरा ने भी ये रिश्ता क्या कहलाता है से क्विट कर लिया था।
शो में पारुल चौहान भी थीं, लेकिन वह दादी मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने शो से दूरियां बना लीं। अब एक्टर मोहसिन खान ने भी शो को अलविदा कह दिया है। मोहसिन लंबे समय से शो ‘ये रिश्ता’ से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वह अब कुछ नया करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया।
करण कुंद्रा ने शो ये रिश्ता कहलाता है जॉइन किया था। इस शो में वह सीरत के प्रेमी रणवीर बने नजर आए थे। ऑडियंस ने भी उन्हें इस रूप में काफी पसंद किया था। लेकिन बाद में सामने आया कि स्क्रिप्ट के मुताबिक उनका रोल ही उतना था। इसलिए वह शो से बाहर चले गए। इन दिनों करण बिग बॉस सीजन 15 में नजर आ रहे हैं।