अभिनेत्री हिना खान जो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार में नजर आई थीं, आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस शो में अक्षरा का रोल कर उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब एक्टिव देखा जाता है। इसी क्रम में हिना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें में अंग्रेजी सॉन्ग ‘Traag’ पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है।
हिना खान ने ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘हाहाहा सकारा स्टेप पिरामिड पर फिर से सस्ता रोमांच’। अभिनेत्री का ये मजेदार डांस वीडियो शेयर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। साथ ही फैन्स उनके डांस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
अभिनेत्री के एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘क्या बात है बहुत शानदार डांस, तो दूसरे फैन ने लिखा है ‘कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है’। वहीं किसी ने कमेंट कर कहा ‘आपको दूर से देखना स्थानीय लोगों के लिए मजेदार होना चाहिए’। इसी के साथ हिना के इस वीडियो पर अब तक 347 हजार बार देखा जा चूका है और वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं।
बता दें कि, हिना खान इन दिनों मिस्त्र में बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ वेकेशन एंजॉय कार रही हैं। इसी वेकेशन से हिना लगातार अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं।
इससे पहले भी हिना खान ने मजेदार वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया था, जिसमें उन्हें ‘gianlucavacchi’ म्यूजिक पर जबरदस्त डांस करते देखा गया था। इस वीडियो को भी उनके फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया गया था।
हिना खान के काम की बात करें तो उन्होंने स्टार प्लस के टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस सीरियल में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था। इस शो के बाद उन्हें हर घर में अक्षरा के नाम से ही पहचाने जाने लगा।
इसके बाद वो साल 2018 में टीवी शो ‘कौसौटी ज़िन्दगी की’ टीवी सीरियल में नजर आई थीं। इतना ही नहीं हिना खान को बिग बॉस के सीजन 11 में भी देखा गया है।