पॉपुलर टीवी एक्टर करण मेहरा यानि के यह रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक जल्द ही पिता बनने वाले हैं। करण और उनकी पत्नी निशा रावल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। करण ने निशा के बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। निशा ने अपने बेबी शॉवर के फंक्शन में पिंक कलर का गाउन पहना जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस फंक्शन में कुछ नजदीकी रिश्तेदार और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। एक तस्वीर में करण और निशा एक दूसरे की आंखे में खोए हुए दिखाई दिए।
इसके अलावा उनके हाथ में आने वाले बच्चे के लिए एक खिलौना भी दिखाई दिया जिसको देखकर यह पता चलता है यह कपल अपने आने वाले बच्चे को लेकर कितना खुश है। करण काफी लंबे समय तक यह रिश्ता कहलाता है सीरियल में नैतिक के रोल में दिखाई दिए।। यह शो छोड़ने के बाद करण मेहरा बिग बॉस-10 में नजर आए थे। करण के साथ इस बार बिग बॉस में उनके को स्टार रोहन मेहरा भी दिखाई दिए। हालांकि करण बिग बॉस सीजन 10 में काफी पहले ही बाहर हो गए थे जबकि रोहन टॉप फाइव तक शो में बने रहे थे।
यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से करण मेहरा और हिना खान को काफी लोकप्रियता मिली थी। इतना ही नहीं दर्शकोंं को हिना और करण की आॅन स्क्रीन जोड़ी काफी पंसद थी। करण के यह छोड़ने के कुछ समय बाद हिना ने भी इस शो को गुडबाय कह दिया था। वहीं काम से ब्रेक लेने के बाद हिना इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं।
काफी दिनों से वह अपने इंस्टाग्राम पर जिम के दौरान की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। खबरों की मानें तो टीवी की संस्कारी बहू जल्द ही डेयरडेविल स्टंट करती हुई नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है की हिना रिएलटी शो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई देंगी।
https://www.instagram.com/p/BTkUtg1BoPB/
https://www.instagram.com/p/BTnPePjAhrN/