Top South Indian Hindi Dubbed Movies On OTT: साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में है। इस साल का आखिरी महीना दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित हुआ खासकर साउथ सिनेमा के लिए। साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। इसमें ज्यादातर छोटे बजट की फिल्मों ने मोटी कमाई की। वहीं, बड़े बजट की फिल्मों का भी कम बोलबाला नहीं रहा। बॉलीवुड को जोरदार टक्कर दी। ऐसे में आज हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर हिंदी में उपलब्ध हैं। इसमें ‘अमरन’, ‘देवरा’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। देखिए लिस्ट…
हनुमान
साल 2024 की शुरुआत की ही धमाकेदार हुई थी। साल की पहली फिल्म ‘हनुमान’ थी। इसे प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया था। तेजा सज्जा अमृता अय्यर और वरालक्ष्मी सरथकुमार जैसे स्टार्स लीड रोल में थे। IMDB की मानें तो फिल्म का निर्माण 40 करोड़ के बजट में किया गया था और इसने वर्ल्डवाइड 295.8 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इसका इंडिया कलेक्शन 195.6 करोड़ था। फिल्म सुपर ब्लॉकबस्टर रही थी। थिएटर में तो फिल्म ने बवाल काटा ही साथ ही इसने ओटीटी पर भी खूब गर्दा उड़ाया। इसे ओटीटी पर जियो सिनेमा पर हिंदी में देखा जा सकता है।
वैट्टेयन
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ने 2024 में 33 साल बाद स्क्रीन पर साथ में काम किया। ये जोड़ी फिल्म ‘वैट्टेयन’ में नजर आई। इसमें दोनों को साथ में काफी पसंद किया गया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को एवरेज रिस्पांस मिला। लेकिन, ओटीटी पर ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है। फिल्म इंडिया में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
गुंटूर कारम
महेश बाबू और श्रीलीला स्टारर फिल्म ‘गुंटूर कारम’ इस साल की बहुचर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री तो पसंद की गई साथ ही महेश बाबू का एक्शन भी दर्शकों को खूब भाया। फिल्म कमर्शियली कुछ खास नहीं रही। केवल बजट ही निकालने में सफल रही। IMDB की मानें तो फिल्म का निर्माण 110 करोड़ के बजट में हुआ था और इसने वर्ल्डवाइड 170.3 करोड़ का बिजनेस किया था। इंडिया में फिल्म ने 115.2 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसे आप हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
शनिवारम
डायरेक्टर विवेक अथ्रेया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शनिवारम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसमें एक्टर नानी, एसजे सूर्या और एक्ट्रेस प्रियंका अरुलमोहन ने अहम रोल प्ले किया है। ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसे हिंदी के साथ ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है। ये साल 2024 की सुपरहिट फिल्म रही थी।
अरनमनई 4
तमन्ना भाटिया, सुरेश सी और राशि खन्ना स्टारर हॉरर फिल्म ‘अरनमनई 4’ 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। IMDB के मुताबिक इसका बजट 30 करोड़ था मगर फिल्म की कमाई इंडिया में 66.3 करोड़ और वर्ल्डवाइड 100.3 करोड़ रही थी। इसका निर्देशन भी सुरेश सी ने किया है। ये एक तमिल फिल्म है, जिसे आप हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
द गोट लाइफ
पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘द गोट लाइफ’ एक मलयालम फिल्म है। ये 2024 की साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। IMDB की मानें तो इसका बजट 25 करोड़ है और इसका इंडिया कलेक्शन 79.5 करोड़ था। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 156.8 करोड़ रहा था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। साउथ की भाषाओं के साथ ही हिंदी में भी उपलब्ध है।
GOAT
थलापति विजय स्टारर फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) 2024 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक रही है। IMDB की मानें तो इसका बजट 240 करोड़ था। इसका इंडिया कलेक्शन 246.5 करोड़ है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 456.6 करोड़ का बिजनेस किया था। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। ये हिंदी में उपलब्ध है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
महाराजा
विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ इस साल की हिट फिल्मों में से एक रही है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 102 करोड़ कमाए और इंडिया में 62.4 करोड़। फिल्म ने ओटीटी पर भी शानदार परफॉर्म किया। इसे हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कल्कि 2898 एडी
2024 की बहुचर्चित फिल्मों में से ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन साथ में नजर आए थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। IMDB के अनुसार, फिल्म का बजट 375 करोड़ था और इसने इंडिया में 621.8 करोड़ कमाए थे। वहीं, वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 1019.8 करोड़ का बिजनेस किया। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी देख सकते हैं।
ना सामी रंगा
नागार्जुन अक्किनेनी, राज तरुण और अल्लरी नरेश स्टारर फिल्म ‘ना सामी रंगा’ तेलुगु फिल्म है। इसका बजट 35 करोड़ था। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया। ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में भी देख सकते हैं। ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
अमरन
शिवाकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘अमरन’ के इन दिनों काफी चर्चे हैं। 70 करोड़ के बजट में आर्मी अफसर मुकुंद वरदराजन पर बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 326.5 करोड़ का बिजनेस किया था। इंडिया में इसने 203.1 करोड़ कमाए। वहीं, ओटीटी पर ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर है। इस सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
देवरा
जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ इस साल की बहुचर्चित और बड़े बजट की फिल्म रही है। इसका बजट 185 करोड़ है जबकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 414.1 करोड़ और इंडिया में 277.8 करोड़ का कलेक्शन किया। ये ओटीटी पर 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं।
लकी भास्कर
दुलकर सलमान, मीनाषी चौधरी और तिन्नु आनंद स्टारर फिल्म ‘लकी भास्कर’ इस साल की सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इसे तेलुगु में रिलीज किया गया था। लेकिन, अब आप इसे ओटीटी पर हिंदी में भी देख सकते हैं। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें दुलकर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। इसके डायरेक्टर वैंकी अटलरी हैं।
इंडियन 2
कमल हासन, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘इंडियन 2’ इस साल की बड़े बजट की फिल्म रही है। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं।
डबल आईस्मार्ट
राम पोथिनेनी और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट ‘ इसा साल की एक्शन एंटरटेनर फिल्म रही है। ये बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। लेकिन, ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया गया। मूवी में संजय दत्त और राम की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर हिंदी में देखा जा सकता है।
ए आर एम
मोहन लाल और कृति शेट्टी स्टारर फिल्म ‘ए आर एम’ एक मलयालम फिल्म है। ये इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देखा सकता है। फिल्म को हिंदी के साथ ही अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं। इसका निर्देशन जितिन लाल ने किया है।
सायरन
जयम रवि, अनुपमा परमेश्वरन और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘सायरन’ एक थ्रिलर क्राइम फिल्म है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यहां पर ये फिल्म हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।
कैप्टन मिलर
धनुष स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देखा जा सकता है। फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी समेत अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।
आपने साउथ की इस साल की टॉप फिल्मों के बारे में तो जान लिया कि उन्हें हिंदी में किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आप इस साल की टॉप वेब सीरीज के बारे में भी जान सकते हैं। इसमें ‘हीरामंडी’ और ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ जैसी सीरीज को देख सकते हैं।
