फिल्म इंडस्ट्री के ग्लैमरवर्ल्ड है। यहां पर कोई भी चीज ज्यादा समय तक छुपी नहीं रहती है। फिर चाहे वो किसी का सीक्रेट रिलेशनशिप हो या फिर किसी के डेटिंग की अफवाह। चकाचौंध भरी दुनिया से स्टार्स को लेकर किसी ना किसी तरह की अक्सर अफवाहें रहती हैं। इसमें ज्यादातर उनकी निजी लाइफ से जुड़ी डेटिंग की चर्चाएं होती हैं। ऐसे में साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में है और इस साल भी ऐसी ही कुछ सेलेब्स की डेटिंग की खबरें मीडिया में रही हैं। इसमें केवल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ही नहीं बल्कि कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। इसी में से एक तो जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाला है। चलिए बताते हैं उनके नाम…
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा डेटिंग को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। लेकिन, 2024 में दोनों की डेटिंग को लेकर काफी खबरें रही हैं। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। फिर चाहे वो मालदीव वेकेशन हो या फिर लंच डेट हो। रूमर्ड कपल की हाल ही में लंच डेट की फोटो रेडिट पर सामने आई थी, जिसमें उन्हें साथ में देखा गया था। फोटो को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों वो तस्वीर श्रीलंका की थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाया। लेकिन हां, विजय ने अपने इंटरव्यू में ये बात जरूर कही थी कि वो सिंगल नहीं हैं।
कीर्ति सुरेश-एंटनी थैटिल
साल 2024 में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनका नाम लगातार बचपन के दोस्त एंटनी थैटिल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन, ये जरूर हिंट दिया है कि वो इस रिश्ते में 15 साल से हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि 15 साल का लंबा सफर। इसके बाद कहा जाने लगा था कि वो इस रिश्ते में 15 साल से हैं। इतना ही नहीं, चर्चा ये भी है कि वो दिसंबर, 2024 में ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, इसे लेकर भी एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
शोभिता धूलिपाला-नागा चैतन्य
इस साल 2024 में सबसे ज्यादा अगर किसी ने डेटिंग और अफेयर की खबरों की वजह से हेडलाइन्स बटोरी थी तो इसमें एक नाम शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य का भी रहा। दोनों ने पहले तो डेटिंग को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी इसके बाद सगाई करके दोनों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया। ऐसे में अब नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वेडिंग से पहले की रस्में शुरू हो चूकी है। हाल ही में एक्ट्रेस की हल्दी और स्नानम की रस्म को पूरा किया गया था।
सामंथा रुथ प्रभु-‘द फैमिली मैन’ डायरेक्टर राज
इसके साथ ही इस साल जहां नागा चैतन्य तलाक के बाद दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु ‘द फैमिली मैन’ डायरेक्टर राज संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं। Reddit की रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर सामने आई थी कि सामंथा और ‘द फैमिली मैन’ डायरेक्टर राज एक-दूसरे के प्यार में हैं। सामंथा ने राज के शो ‘द फैमिली मैन 2’ के जरिए ओटीटी पर डेब्यू किया था और दोनों साथ में कई वेब शोज में काम भी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उनके शो ‘सिटाडेल’ में भी नजर आईं। हालांकि, अफेयर और डेटिंग की खबरों पर ना तो एक्ट्रेस और ना ही डायरेक्टर ने कोई रिएक्शन दिया।
आपने ये खबर तो पढ़ ली। इसके साथ ही आप Year Ender 2024 में बॉलीवुड और साउथ के उन स्टार्स के बारे में भी पढ़ सकते हैं, जिन्होंने साउथ और बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस साल 2024 में जान्हवी कपूर जैसे सितारों ने साउथ में और सामंथा जैसी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। देखिए लिस्ट।