साल 2024 खत्म होने वाला और नया साल शुरू होने वाला है। बीते साल के साथ कई यादें धुंधली होती जाएंगी और नए साल के साथ नई यादें बनेगीं। ये साल मनोरंजन के लिहाज से बेमिसाल रहा, कई स्टार्स की फिल्में सुपरहिट रहीं। कई स्टार्स ने शादी की, किसी के घर में किलकारी गूंजी, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनकी लाइफ में तूफान आया। हम आज आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए ये साल मुश्किलों भरा रहा। किसी का लंबे समय तक रिश्ता चलने के बाद ब्रेकअप हो गया तो किसी का शादी के कई साल बीत जाने के बाद तलाक हुआ।
सबसे पहले हम उस कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी के 29 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि ये फैसला उनके लिए आसान नहीं था, मगर रिश्ते में बढ़ते तनाव के बाद दोनों को ये फैसला लेना पड़ा।
एआर रहमान और सायरा बानो
19 नवंबर को एआर रहमान और सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि शादी के 29 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं। सायरा की वकील ने बताया था कि दोनों ने रिश्ते को अच्छे से चलाने की कोशिश की, मगर बढ़ते तनाव के कारण भारी मन से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
साउथ एक्टर धनुष का भी इस साल ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ तलाक हो गया है। दोनों ने 2022 में तलाक की अर्जी दी थी, दो साल बाद उनके तलाक को भी मंजूरी मिल गई है। दोनों ने साल 2004 में एक दूसरे से शादी की थी और 20 साल बाद वो हमेशा के लिए अलग हो गए।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या
मॉडल और बिग बॉस फेम नताशा स्टेनकोविक ने भी क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक ले लिया है। दोनों ने शादी के चार साल बाद एक दूसरे से तलाक लिया था। इन दोनों ने साल 2020 में प्राइवेट वेडिंग की थी और फिर 2023 में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों का एक बेटा भी है।
इमरान खान और अवंतिका मलिक
एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक ने भी साल 2024 में तलाक का ऐलान किया था। इन दोनों ने 10 जनवरी 2011 में एक दूसरे से शादी की थी और 2019 में दोनों अलग हो गए। मगर कपल ने इसी साल ऐलान किया कि वो अब साथ नहीं हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
बॉलीवुड का फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इस साल अलग हो गया है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और कई बार उनकी शादी की खबरें भी आई थी। लेकिन 2024 ये अलग हो गए हैं और इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा नहीं की, लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने कहा कि वो सिंगल हैं।
ईशा देओल और भरत तख्तानी
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी भरत तख्तानी से तलाक ले लिया है। ये दोनों शादी के 11 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए। इस खबर से हर कोई हैरान था। दोनों में से किसी ने भी शादी टूटने का कारण नहीं बताया।
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी इस साल अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से अलग हो गई हैं। दोनों ने शादी के 8 साल बाद तलाक ले लिया है। उर्मिला ने साल 2016 में दूसरे धर्म में शादी की थी, जिसके लिए उन्हें ढेर सारी आलोचना का सामना किया था।
दलजीत कौर और निखिल पटेल
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2024 में एनआरआई निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी, जो कुछ ही महीनों में टूट गई। दलजीत ने इससे पहले एक्टर शालीन भनोट के साथ शादी की थी और इस शादी से उनका बेटा भी है।