Year Ender 2024: इस साल जहां कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव जैसे एक्टर्स की फिल्मों ने उन्हें सक्सेस दिलाई। वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी पर्सनल लाइफ कमाल की रही। कुछ ने शादी की तो कुछ के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ। हम बात कर रहे हैं उन एक्टर्स की जो इस साल माता-पिता बने। ये साल कई लोगों के घर में खुशियां लेकर आया और इनमें दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, ऋचा चड्ढा, वरुण धवन समेत कई एक्टर्स शामिल हैं। बड़ी बात ये है कि इस साल ज्यादातर स्टार्स के घर बेटियों का जन्म हुआ है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और पूरे छह साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। इस साल 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म हुआ था। लंबे समय तक एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर आ रही थी कि वो इसे लेकर झूठ बोल रही हैं, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर सबका मुंह बंद कर दिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा है।

वरुण धवन-नताशा दलाल

एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल भी इस साल पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने 3 जून, 2023 को अपनी बेटी का स्वागत किया है, जिसका नाम उन्होंने लारा रखा है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2022 में शादी की थी और दो साल बाद 16 जुलाई 2024 को वो पेरेंट्स बने हैं। कपल के घर भी बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने जुनेरा इदा फजल रखा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पहले से एक बेटी के माता पिता थे और इस साल वो दोबारा पेरेंट्स बन गए। कपल ने 15 फरवरी, 2024 को बेटे का वेलकम किया।

मसाबा गुप्ता-सत्यदीप मिश्रा

फैशन डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा और उनके पति एक्टर सत्यदीप मिश्रा भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं। दोनों के घर भी बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने अप्रैल में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और 11 अक्टूबर को उनके घर किलकारी गूंजी।