हर साल कोई ना कोई नया एक्टर अपनी किस्मत आजमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में मारता है। लेकिन, इस साल 2024 में जहां नए एक्टर्स ने एक्टिंग में करियर शुरू किया वहीं, बॉलीवुड और साउथ के कई सितारे ऐसे रहे, जिन्होंने बॉलीवुड और साउथ में डेब्यू किया। दक्षिण सिनेमा के कई एक्टर्स ने हिंदी में डेब्यू किया तो हिंदी वाले कई कलाकारों ने दक्षिण किस्मत आजमाई। इसमें से कुछ की फिल्में हिट रहीं तो कुछ को एवरेज रिस्पांस मिला। ऐसे में चलिए आपको साल के आखिरी महीने में उन सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने धमाकेदार डेब्यू किया है।

बॉबी देओल (कंगुवा)

साल 2024 में बॉलीवुड से एक नाम काफी चर्चा रहा। वो है बॉबी देओल का। साल 2023 के अंत में एक्टर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में काम किया था और इसमें उनकी नेगेटिव भूमिका को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उनके साउथ में डेब्यू की चर्चा जोरों पर थी। उन्हें साल 2024 की बड़े बजट की फिल्म ‘कंगुवा’ ऑफर हुई, जिसमें उन्होंने साउथ एक्टर सूर्या के साथ अहम रोल प्ले किया। फिल्म को रिलीज किया जा चुका है। ये बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही लेकिन, बॉबी देओल की एक्टिंग और लुक काफी चर्चा में रहा है। ये उनकी पहली साउथ फिल्म थी, जिसके जरिए उन्होंने स्क्रीन पर अपना दम दिखाया।

दिशा पाटनी (कल्कि 2898 एडी)

वहीं, साल 2024 में दिशा पाटनी दूसरी कलाकार रहीं, जिन्होंने बॉलीवुड के बाद साउथ में अपना अभिनय दिखाया। उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ से साउथ में डेब्यू किया। इसमें वो अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के साथ नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन साउथ के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया था। दिशा को इसमें काफी पसंद किया गया था। इसके बाद इसी साल वो साउथ की दूसरी फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने येलो कलर की बिकिनी में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। फिल्म में उन्हें एक्टर सूर्या के अपोजिट कास्ट किया गया था।

जान्हवी कपूर (देवरा)

इसके साथ ही इस साल 2024 में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साउथ में डेब्यू को लेकर काफी चर्चा रही। उन्होंने जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ से तेलुगु में डेब्यू किया। इस फिल्म के जरिए वो पहली बार किसी साउथ फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनका स्क्रीन स्पेस खास नहीं रहा। लेकिन, माना जा रहा है कि ‘देवरा’ के पार्ट-2 में उन्हें खास स्क्रीन स्पेस दिया गया है।

सैफ अली खान (देवरा)

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ से ना केवल जान्हवी कपूर ने तेलुगु में डेब्यू किया बल्कि उनके साथ इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान ने भी साउथ में डेब्यू किया है। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। सैफ अपनी नेगेटिव भूमिका के लिए इन दिनों काफी पॉपुलर हैं। एक बार फिर से ‘देवरा’ के जरिए उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें उनका दमदार अवतार देखने के लिए मिला। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पांस नहीं मिला था।

कीर्ति सुरेश (बेबी जॉन)

वहीं, जहां साल 2024 में बॉलीवुड के खई कलाकार साउथ फिल्मों में काम करते हुए नजर आए। वहीं, साउथ के भी कई एक्टर्स रहे, जिन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया और हिंदी के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इसी कड़ी में कीर्ति सुरेश को वरुण धवन के साथ प्रिया एटली कुमार की फिल्म ‘बेबी जॉन’ में देखा जाने वाला है। इसके जरिए वो पहली बार किसी बॉलीवुड सितारे के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को साल के आखिरी में क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले इस मूवी का गाना ‘नैन मटक्का’ ट्रेंडिंग सॉन्ग में से एक रहा। इसमें उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

सामंथा रुथ प्रभु (सिटाडेल)

इसके अलावा साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वो प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी-बनी’ में नजर आईं। ये प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज का हिंदी रीमेक है, जिसमें सामंथा और वरुण धवन को एक्शन मोड में देखा गया। इस सीरीज में सामंथा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

आपने ये खबर तो पढ़ ली। इसके अलावा आप विवेक ओबेरॉय से जुड़ी खबर को भी पढ़ सकते हैं। वो इन दिनों करियर को लेकर नहीं बल्कि अपनी नेटवर्थ को लेकर हेडलाइन्स में हैं। उनकी नेटवर्थ इतनी है कि उन्होंने रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन को भी अमीरी के मामले में पीछे छोड़ दिया है।