ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और अक्षरा अपने प्यारे से रिश्ते से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। जबसे दोनों ने एक दूसरे को प्यार का इजहार किया है,तबसे शो और दिलचस्प हो गया है।पिछले एपिसोड में भी दोनों के बीच प्यारी सी केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन शो में अनीषा की एंट्री के बाद अब बहुत कुछ बदलने वाला है।

आरोही और अक्षरा की दोस्ती अभिमन्यु-अक्षु के बीच दूरी पैदा कर सकती है। आरोही अक्षरा को बार-बार अभिमन्यु को लेकर कुछ न कुछ बोल रही है। आने वाले एपिसोड में भी आरोही अक्षु को कहेगी कि तुम्हारे अभि के अंदाज थोड़े बदले-बदले नजर आ रहे हैं। लगता है हवा ने अपना रुख बहुत जल्दी बदल दिया। अब आगे पता नहीं क्या होगा, जरा संभल कर।

जिसपर अक्षु कहेगी कि ऐसा मत सोच, मुझे मेरे अभि पर पूरा भरोसा है, वो ऐसा नहीं है। जिसपर आरु उसे कहेगी, हो सकता है तू जैसा सोच रही है, वो सही हो। पर मैं अपनी आंखें तो नहीं बंद कर सकती। मैंने जो देखा वो बता दिया। अगर वो कुछ छुपा रहा है, तो तुझसे क्यों छुपा रहा है। अगर तू उसपर भरोसा करती है, तो उसे भी तुझपर भरोसा करना चाहिए। आरु उसे बोलेगी कि अगर अभि सही है तो वो नजरे क्यों चुरा रहा है। तू देख तुझे क्या करना है। आरोही की बात सुनकर अक्षु सोच में पड़ जाएगी।

वहीं अभि अक्षरा से बदले तरीके से पेश आएगा। अक्षरा उसे बात करने के लिए फोन करेगी। जिसपर अभि उसे मेसेज करेगा, अभी कुछ काम है, फ्री होकर बताता हूं। जिसपर अक्षरा उसे वॉयस मेसेज करेगी, पहले मिल लो न फिर काम कर लेना, मिलने की जगह बताऊं? जिसके बाद अभि उसे लिखता है, कॉल करता हूं, जल्दी। ये मेसेज पढ़ने के बाद अक्षरा सोच में पढ़ जाती है।

अभि के प्यार पर अक्षरा को पूरा भरोसा है, लेकिन अभि इन दिनों अस्पताल और अनीषा की लाइफ को लेकर परेशान है। अब देखना होगा कि क्या अभि अक्षु से अपनी परेशानी शेयर करेगा, या दोनों के बीच सब यूं ही चलता रहेगा।