Ekta Kapoor: एकता कपूर इन दिनों ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) वेब सीरीज XXX को लेकर विवादों से घिरी दिख रही हैं। XXX वेब सीरीज के एक सीन  पर काफी बड़ा बवाल हो गया है। जिसके चलते मुंबई और बिहार में एकता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। जहां भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देती दिखीं वहीं एक वीडियो और सामने आया जिसमें सेना का एक जवान (वीडियो के मुताबित) बेहद गुस्से में दिख रहा है। शख्स वीडियो में आर्मी की वर्दी पहने एकता कपूर पर भड़कता दिख रहा है। आखिर क्या है ये सीन जिसपर इतना बवाल मचा हुआ है? आइए जानते हैं।

बिग बॉस (Bigg B0ss 13) फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने भी एकता कपूर के खिलाफ इस वेब सीरीज के सीन को लेकर मोर्चा खोला। XXX वेब सीरीज के एक एपिसोड के सीन में एक आर्मी ऑफिसर दिखाया जाता है, जो कि घर पर नहीं होता। जब आर्मी जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाता है, तो उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाती है और उसे सेना की वर्दी पहनाती है। इसके बाद उसके साथ इंटिमेट होने के दौरान यूनिफॉर्म को फाड़ देती है।

इस सीन को लेकर बिग बॉस वाले हिंदुस्तानी भाऊ से लेकर वायरल वीडियो में वर्दी पहने सेना के एक जवाब ने एकता कपूर को करारा जवाब दिया है। भाऊ ने भी इस सीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एकता कपूर से कहा गया कि सेना देश का गौरव है, इसका सम्मान करना होगा। एकता कपूर को देश की सेना से माफी मांगनी होगी। इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने ये तक कह डाला कि एकता कपूर माफी के साथ साथ पद्मश्री भी वापस लौटा दें।

वहीं एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें एक शख्स सेना की वर्दी पहने एकता कपूर पर बहुत भड़कता है और कहता है कि ‘ऐसे ही कोई भी इस वर्दी को पहन लेगा, एंटरटेनमेंट में जब मन में आए तब  वह दिखा दिया जाएगा? शर्म आनी चाहिए एकता कपूर को।’

बताते चलें एकता कपूर के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एकता कपूर और फिल्म निर्माता शोभा कपूर के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। मुजफ्फरपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार ने एकता कपूर के खिलाफ बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है।