Women’s Day: अब बॉलीवुड में बिकिनी पहनना काफी आम हो गया है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब इसे बड़ी बात माना जाता था। तमाम एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं, जिनके बिकिनी पहनने पर खूब बवाल हुआ था। उनमें शर्मिला टैगोर, जीनत अमान का नाम शामिल है। मगर वुमन्स डे पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिकिनी पहनने वाली पहली एकट्रेस ये नहीं, बल्कि कोई और थीं। इनसे पहले साल 1938 में मराठी एक्ट्रेस ने बिकिनी शॉट दिया था। हम बात कर रहे हैं मीनाक्षी शिरोडकर की, जिन्होंने मराठी फिल्म ‘ब्रह्माचारी’ में सबसे पहले इतनी रिवीलिंग आउटफिट पहनी थी।

इस फिल्म में मीनाक्षी शिरोडकर ने स्विमसूट पहना था, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘यमुना जली खेलू खेल’ में भी उन्होंने बिकिनी पहनी थी। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, दर्शक इस सीन को देखकर चौंक गए थे, जिसे काफी बोल्ड और एडवांस सीन माना गया। बता दें कि मीनाक्षी शिरोडकर, शिल्पा शिरोडकर और नमृता शिरोडकर की मां हैं।  इनके अलावा हिंदी सिनेमा की बात करें तो, नलिनी जयवंत बिकिनी पहनने वाली पहली अभिनेत्री बनीं। उन्होंने 1950 की फिल्म ‘संग्राम’ में ऐसा किया था।

जीनत अमान ने भी पहनी थी बिकिनी

इन एक्ट्रेसेस के बाद जीनत अमान ने भी बड़े पर्दे पर बिकिनी पहनी थी और उन्होंने इंडस्ट्री में फैशन का नया ट्रेंड शुरू किया था। जीनत अमान अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने ना केवल बोल्ड बिकिनी शूट कराए, बल्कि फिल्मों में भी काफी रिवीलिंग कपड़े पहने। इसके लिए उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।

शर्मिला टैगोर के बिकिनी शूट को लेकर मचा बवाल

1966 में फ़िल्मफ़ेयर मैगज़ीन के लिए शर्मिला टैगोर ने बिकिनी शूट कराया था, जिसपर खूब बवाल हुआ था। विवाद के बारे में शर्मिला ने कई इंटरव्यू में बात की और बताया कि उन्हें लेकर कहा गया था कि उन्होंने लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया।

मुमताज ने भी पहनी थी बिकिनी

साल 1972 में आई फिल्म ‘अपराध’ में मुमताज ने बिकिनी पहनी थी, हालांकि वो अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थीं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो मेंटली ऐसा करने के लिए प्रिपेयर्ड नहीं थीं लेकिन फिरोज खान के कहने पर उन्होंने ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनी।