विजयादशमी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली में लाल किले से लगे मैदान में लव कुश रामलीला में रावण के पुतले का दहन किया था। कंगना रावण का दहन करने वाली पहली महिला हैं, इसलिए वह काफी चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस बात से आपत्ति है। उन्हीं में से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी भी एक हैं। जिन्होंने कंगना द्वारा दहन किया जाना गलत बताया है।
दरअसल कंगना को सोशल मीडिया पर कई लोग ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक पोस्ट को सुब्रमण्यम स्वामी ने साझा किया है। जो मोनिका नाम की यूजर ने शेयर किया है। उस पोस्ट में कंगना सफेद रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ में यूजर ने लिखा है,”क्या ये कंगना रनौत है? बॉलीवुड की एकमात्र महिला जिसे मोदी सरकार द्वारा एंटरटेन किया गया है? इसी पोस्ट को शेयर करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि रामलीला के अंतिम दिन कंगना रनौत को चीफ गेस्ट बनाया जाना मर्यादा पुरूषोत्तम राम के लिए अशोभनीय है।
सुब्रमण्यम स्वामी पर भड़कीं कंगना रनौत
कंगना रनौत को सुब्रमण्यम स्वामी का ऐसा कहना बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मंत्री जी को खरी खोटी सुना डाली। कंगना ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ” एक स्विमसूट में फोटो और घटिया कहानी के साथ आप यह सुझाव दे रहे हैं कि राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए मेरे पास अपने शरीर के अलावा और कुछ नहीं है। हा हा! मैं हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे महान कलाकार हूं, एक लेखिका, निर्देशक, निर्माता, क्रांतिकारी हूं। अगर मेरी जगह पर कोई युवा आदमी होता जो एक महान भविष्य का नेता होता और मार्गदर्शन और सलाह के योग्य हो सकता था। तो क्या आप अभी भी यह मानेंगे कि वह शायद राजनीति में आने के लिए अपना शरीर बेच रहा है?”
सुब्रमण्यम स्वामी को बताया विकृत इंसान
सेक्सिज्म और महिला शरीर के लिए लस्ट आपको एक विकृत व्यक्ति बना रही है। महिलाएं सिर्फ सेक्स के लिए नहीं होती हैं, उनके पास अन्य अंग भी होते हैं जैसे दिमाग, दिल, हाथ, पैर और बाकी सब कुछ जो एक पुरुष के पास होता है या जो एक महान नेता बनने के लिए जरूरी होता है। तो क्यों नहीं श्री सुब्रमण्यम जी?”
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन को सर्वेश मेवाड़ा ने किया है। इसके अलावा वह जल्द ही इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी नजर आने वाली हैं।