Mamta Kulkarni on Bollywood and Mahamandaleshwar: 90 के दशक की बेहतरीन और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ संन्यास ले लिया था और अब वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने को लेकर लाइमलाइट में हैं। हालांकि, इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ और यह खबर आई कि उन्हें इससे निष्काषित कर दिया गया है। अब एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने अपनी बॉलीवुड जर्नी से लेकर उसे छोड़ने तक और महामंडलेश्वर बनने तक के बारे में बात की है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है।

क्यों बॉलीवुड से अचानक गायब हुईं ममता कुलकर्णी?

दरअसल, ममता कुलकर्णी हाल ही में ‘आप की अदालत’ शो का हिस्सा बनीं। इस शो में उनसे पूछा गया कि आपको लोगों ने इतना बड़ा स्टार बनाया, आपके पीछे लाखों लोगों की भीड़ दौड़ती थी। आप अचानक गायब हो गईं और किसी को कुछ बताया नहीं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि अचानक ऐसा लगा कि ये जो बॉलीवुड इंडस्ट्री है, ये जैसे एक भ्रम है, जैसे एक माया है। ऐसे ही लोग भटकते रहे सब, माया के पीछे और चकाचौंध के पीछे। इसके बाद होस्ट कहते हैं कि क्या करीना-कटरीना सब भटक रहे हैं।

मेरे बस में नहीं मेरा मन… गाते-गाते उदित नारायण ने लाइव शो में कई लड़कियों को कर लिया किस, एक को किया Lip Kiss तो भड़के लोग

इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि मैं आपको ममता कहूं या यमाई नंद गिरी कहूं, जो भी लोग संन्यासी बनते हैं या महामंडलेश्वर बनते हैं, उनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने वेदों का अध्ययन किया होगा, शास्त्रों का अध्ययन किया होगा, लेकिन आपके बारे में कुछ ऐसा दिखता नहीं है। ये सुनने के बाद ममता कुलकर्णी एक मंत्र का उच्चारण करती हैं, जिसे देखकर हर कोई खुश हो जाता है।

रामदेव बाबा से धीरेंद्र शास्त्री तक ने उठाए थे सवाल

बता दें कि ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर कई हस्तियों ने सवाल खड़े किए थे। वहीं, बाबा रामदेव ने इस पर कहा था कि महामंडलेश्वर कोई एक दिन में नहीं बनता, उसके लिए सालों की साधना लगती है। हम लोगों ने 50-50 सालों तक तप किया और फिर साधुता को पाया, लेकिन आजकल किसी की भी मुंडी पकड़कर उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है।

वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि महामंडलेश्वर की पदवी उसे दी जानी चाहिए, जिसके अंदर संत या साध्वी बनने का भाव हो। हम खुद अभी तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं। ये इतना आसान नहीं है।

CineGram: रात-रातभर पार्टी करते थे अमिताभ बच्चन, एक दिन में पी जाते थे 200 सिगरेट, फिर नशे की आदत से ऐसे किया खुद को दूर