Who Was Model San Rechal: पुडुचेरी से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुडुचेरी की फेमस मॉडल ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस का शक है कि वो कर्ज और तनाव में थी। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें साफ तौर से लिखा गया है कि उनकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि मॉडल ने आत्महत्या से पहले पिता से बात की थी। मॉडल की खुदकुशी के बाद तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं। रेचल की पिछले साल ही शादी हुई थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैन रेचल 26 साल की थीं। उन्होंने रविवार को पुडुचेरी में आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि वो आर्थिक तंगी और निजी चैलेंजेस से जूझ रही थीं। इसके साथ ही कथित तौक पर बताया ये भी जा रहा है कि अपने पिता के घर जाने के बाद मॉडल ने बड़ी मात्रा में गोलियां खा ली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पिछले साल उनकी शादी हुई थी। ऐसे में वैवाहिक समस्याओं वाले एंगल से भी जांच की जा रही है। जांचकर्ताओं के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि सैन रेचल ने अपने काम के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने गहने गिरवी रखे थे।

कौन हैं सैन रेचल?

वहीं, अगर सैन रेचल के बारे में बात की जाए तो उन्हें सैन रेचल गांधी और शंकरप्रिया के नाम से भी जाना जाता है। वो पुडुचेरी की एक मॉडल थीं। वो पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं। उन्हें रंग को दरकिनार करके अलग पहचान बनाने के लिए भी जाना जाता है।

सैन रेचल जीत चुकीं कई अवॉर्ड्स

सैन रेचल के नाम कई अवॉर्ड्स भी हैं। वो मिस पांडिचेरी (2020-2021) और मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु (2019) सहित कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता रहीं। उन्होंने मिस अफ्रीका गोल्डन 2023 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कई फैशन शो में एक मॉडल के रूप में रैंप वॉक भी किया है और कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Box Office Report: विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ नहीं हुई ‘माफ’, राजकुमार राव के ‘मालिक’ का भी किराएदार जैसा हाल