Leonardo DiCaprio-Neelam Gill Dating Rumours: हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘टाइटेनिक’ तो आपको याद होगी। इसमें एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) ने लीड रोल प्ले किया था। उनकी एक्टिंग और फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। ऐसे में अब इस पॉपुलर फिल्म के एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनका नाम भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल (Neelam Gill) के साथ जुड़ रहा है। जहां हॉलीवुड एक्टर 48 साल के हैं वहीं, मॉडल 28 साल की हैं।

दरअसल, पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के मानें तो 28 वर्षीय मॉडल नीलम को लंदन के चिल्टन फायरहाउस में 48 साल के एक्टर के साथ देखा गया। इसके बाद ‘टाइटैनिक’ स्टार के साथ उनका नाम जोड़ा जाने लगा है। इसके बाद लोग हॉलीवुड एक्टर की इस लेडी लव के बारे में बेताब हो गए हैं। चलिए बताते हैं कि वो कौन है?

लंदन में जन्मी हैं नीलम गिल

नीलम गिल भारतीय मूल की मॉडल हैं। उनका जन्म 1995 में लंदन में हुआ था। उनके माता-पिता यूके से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, नीलम के दादा-दादी भारत के पंजाब से थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि जब वो छोटी थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि उनकी पिता के साथ कोई बातचीत भी नहीं है। मां और सौतेले पिता ने मॉडल का साथ दिया है।

इतिहास रच चुकी हैं नीलम गिल

मॉडल नीलम गिल की बात करें तो वो मॉडलिंग की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। वो खुद को ब्रिटिश-पंजाबी मॉडल बताती हैं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की थी। नीलम बरबेरी कैंपेन में पहली इंडियन मॉडल बनकर इतिहास भी रच चुकी हैं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में दिखी थीं नीलम गिल

वो अमेरिकी लाइफस्टाइल रिटेलर एबरक्रॉम्बी एंड फिच का भी चेहरा रही हैं। इतना ही नहीं नीलम को भारतीय मूल की मॉडल नीलम को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में भी देखा गया था। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इससे पहले उन्हें भारत में dior के पहले शो में रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था।