Who is Miss World 2024 Winner Krystyna Pyszkova: मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) का आयोजन बीते दिन ही किया गया है। इसे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। इसके फिनाले में कई सारे बॉलीवुड स्टार्स ने परफॉर्म भी किया था। इसमें 115 अलग-अलग देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस बार इंडिया से भी एक कंटेस्टेंट सिनी शेट्टी की भी चर्चा में खूब रहा। उम्मीद जताई जा रही थी कि वो इस ताज को जीत लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वो टॉप 4 से पहले ही बाहर हो गई थीं और चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने इस ताज को जीतकर दुनियाभर में नाम कमाया। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं…

क्रिस्टीना पिजकोवा की बात की जाए तो उनका जन्म 19 जनवरी 1999 को हुआ था और 25 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज सिर पर सजाया। मिस वर्ल्ड बनने से पहले उन्होंने देश की राजधानी प्राग में स्थित चार्ल्स यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। वो काफी टैलेंटेड हैं। पढ़ाई में तो वो टैलेंटेड थी हीं साथ ही अपने पैशन का भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया है।

पढ़ाई में टैलेंटेड होने के साथ-साथ अब तो वो मिस वर्ल्ड भी बन गई हैं और दुनियाभर में अपने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इतना ही नहीं, क्रिस्टीना को समाज सेवा में भी दिलचस्पी है। वो लोक सेवा के लिए क्रिस्टीना पिजकोवा फाउंडेशन भी चलाती हैं। इस फाउंडेशन की मदद से वो जरूरतमंदों और के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम्स चलाती हैं और साथ ही मानसिक रोगियों की भी मदद करती हैं।

टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई थीं सिनी शेट्टी

इसके अलावा अगर मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की सिनी शेट्टी की परफॉर्मेंस की बात की जाए तो उनसे भारत के लोगों को काफी उम्मीदें थी। उन्हें भारतीय फैंस ने खूब सपोर्ट भी किया था। मुंबई में पढ़ी-लिखीं सिनी ने मिस वर्ल्ड का कॉम्पिटिशन लड़ा। वो इस खिताब को नहीं जीत पाईं। लेकिन, यहां तक ले जाने के लिए लोगों ने उनकी तारीफ की। 115 मुल्कों से हिस्सा लेने वाली मॉडल्स के बीच सिनी ने अच्छा कॉम्पिटीट किया और वे टॉप 8 तक गईं। अगले राउंड के लिए उनका मुकाबला लेबनन की यासमी के साथ रहा लेकिन, सिनी टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई हैं।