सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को भी कभी भी वायरल कर देता है। रानू मंडल से लेकर कच्चा बादाम के सिंगर भुबन तक को रातों रात स्टार बनाया है। आज वो भी कई ऐसे सोशल मीडिया स्टार्स हैं, जो इस पर रील वीडियोज से लाखों कमाते हैं और फिर उन्हें फिल्मों और टीवी सीरियल्स तक में काम मिला है। अगर पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बात की जाए तो एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान हैं। ऐसे में अब एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने नाम कमाया है। उनका नाम लवीना इसरानी है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

लवीना इसरानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फेमस मॉडल हैं। हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित मिड डे इनफ्लुएंसर अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिसके लिए उन्हें अशोक प्रसाद ने नामांकित किया था। इसके लिए मॉडल ने उनका शुक्रिया अदा किया है। अशोक प्रसाद एक फिल्म निर्माता हैं। लवीना को ये अवॉर्ड उनके सर्वश्रेष्ठ काम के लिए दिया गया है। अवार्ड मिलने के पहले उन्होंने लालबाग में जाकर गणपति बप्पा के दर्शन भी किया। साथ ही अशोक प्रसाद को भी धन्यवाद दिया है। लवीना के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वो मल्टी टैलेंटेड हैं।

7 भाषाएं बोल सकती हैं लवीना

लवीना इसरानी ने मुंबई में मैनेजमेंट स्टडीज से पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। वो मल्टी टैलेंटेड मॉडल हैं। वो 7 भाषाएं बोलना जानती हैं। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया वर्कर भी हैं। लवीना एनिमल के हक के लिए काम करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया के इवेंट में बताया था कि उन्हें बचपन से ही डांसिंग का शौक था। वो 5 साल की उम्र से ही डांस सीख रही हैं और कर रही हैं।

16 साल की उम्र में फिल्म की साइन, एक घटना ने बदल दी किस्मत

लवीना ने 16 साल की उम्र में फिल्म तक साइन कर ली थी। उन्होंने बताया था कि ये बड़े बैनर की मूवी थी लेकिन अफसोस की बात ये ही कि वो इसमें काम नहीं कर पाई्ं। इसकी वजह ये थी कि उनका एक भयंकर एक्सीडेंट हो गया था और इस दौरान वो जिंदगी-मौत के बीच जूझकर लौटी थीं। उनकी कॉलरबोन की 3 बार सर्जरी हुई थी।

पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं लवीना

इसके अलावा लवीना इसरानी के बारे में बात की जाए तो वो इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। इसमें ‘दिल्ली के पंजाबी बॉयज़’ (2022) , ‘ये ख्वाब पतंग से’ (2020) और ‘तेरे नाम का टैटू’ (2019) जैसे कमाल के म्यूजिक वीडियोज शामिल हैं, जिसमें उन्हें ग्लैमर का जादू बिखेरते हुए देखा गया है।