Who is Kabir Bahia?: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में कृति ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया इस दौरान वो लंदन में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ थीं। इस पार्टी में उनकी कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी शामिल हुए। कृति और कबीर की कुछ कोज़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इससे पहले कबीर को कृति सेनन और नूपुर सेनन के साथ लंदन की एक होली पार्टी के दौरान भी देखा गया था। दोनों ने नये साल का स्वागत भी साथ ही किया था। कबीर को अक्सर कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर सेनन और उनकी दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है। कबीर एक यूके बेस्ड बिजनेस फैमिली से हैं। कृति और कबीर दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी है, लेकिन हमने पता लगा लिया है कि कृति के मिस्ट्रीमैन कौन हैं।

कौन हैं कबीर बहिया?

कबीर बहिया लंदन में रहने वाले एक भारतीय बिजनेसमैन हैं, जो एक बहुत अमीर एनआरआई परिवार से हैं। कबीर वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक हैं। 25 साल के कबीर बहिया नवंबर 1999 में पैदा हुए थे। कबीर ने 2018 में इंग्लैंड के समरसेट में एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल मिलफील्ड में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

कबीर बहिया हैं धोनी के करीबी

कबीर बहिया पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी के करीबी हैं। क्योंकि कई बार उन्हें धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं कबीर हार्दिक पंड्या से भी काफी क्लोज हैं और हार्दिक- नताशा स्टेनकोविक की शादी में भी शामिल हुए थे।

कबीर बहिया की नेट वर्थ

कबीर बहुत रिच बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया साउथॉल ट्रैवल के मालिक हैं और Sunday Times Rich List of 2019 के मुताबिक उनके परिवार की नेटवर्थ तकरीबन 4600 करोड़ रुपये है। वहीं कृति सेनन की नेट वर्थ तकरीबन 80 करोड़ है।