टीवी डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ (India’s Best Dancer 3) का सीजन 3 खत्म हो गया है और इस सीजन को भी विनर मिल गया है। ये कोई और नहीं बल्कि कंटेस्टेंट समर्पण लामा हैं, जिसने विनर के ताज को अपने सिर पर सजाया है। श को जीतकर उन्होंने इतिहास ही रच दिया है। इसके लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए कैश प्राइज भी मिला है। उनकी कोरियोग्राफर पार्टनर भावना खांडूजा को भी इसके लिए 5 लाख रुपए प्राइज मनी दी गई है। ऐसे में चलिए आपको समर्पण लामा के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
समर्पण असम से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म भी वहीं हुआ है लेकिन, महाराष्ट्र उनकी कर्म भूमि है। वो पुणे में रहते हैं, जिसके चलते वो जल्दी अपने परिवार वालों से मिल नहीं पाते हैं। वहीं, उनके पिता 17 सालों से कतार में हैं इसलिए वो उनसे भी नहीं मिल पाते हैं। इसकी वजह से समर्पण ने ऑडिशन में कहा था कि वो इस शो को जीतकर अपने घरवालों को बताना चाहते हैं कि उनका बेटा अभी जिंदा है। शो के ग्रैंड फिनाले में उन्हें उनके परिवार से मिलवाया गया और 17 साल के बाद उन्होंने पापा से भी वीडियो कॉल पर बात की।
इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रजेंट करना चाहते हैं समर्पण
समर्पण लामा की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने मुंबई के ही एक इंस्टीट्यूट से ग्रैजुएशन किया है। वो अब एक प्रोफेशनल डांस कॉलेज ज्वॉइन करना चाहते हैं और अच्छी से अच्छी ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो नए डांस फॉर्म्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
ऑडिशन राउंड में जीत लिया था जजों का दिल
आपको बता दें कि समर्पण लामा शो में पहले दिन से ही अपने डांस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऑडिशन राउंड में ही सभी का दिल जीत लिया था। यहां तक कि डांसर टेरेंस लुईस उनके डांस मूव्स को देखकर इतना इंप्रेस थे कि उन्होंने सोने की चेन गिफ्ट कर दी थी। इसके अलावा वो अपने डांस स्टाइल के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो असल जिंदगी में काफी मजाकिया हैं।