बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) की वजह से चर्चा में हैं। इसमें वो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ दिखाई देने वाले हैं और फिल्म को 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच एक्टर अपनी एक और फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका टाइटल ‘स्काई फोर्स’ है। इसका 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर ट्रेलर वीडियो रिलीज किया गया था। इसमें एक नाम काफी चर्चा में रहा है, जिनका नाम वीर पहाड़िया है। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं कि वो कौन हैं?
वीर पहाड़िया अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के टीजर वीडियो में भी एक्टर का जोरदार लुक और एक्शन मोड देखने के लिए मिला है। वो भले ही बड़ी स्क्रीन्स के लिए नया चेहरा हो सकते हैं लेकिन बॉलीवुड के लिए नहीं। वो इंडस्ट्री के चर्चित शख्स हैं। वो जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। इनके नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चुके हैं।
सारा अली खान संग जुड़ चुका वीर पहाड़िया का नाम
जहां वीर पहाड़िया के भाई शिखर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को डेट करने की वजह से चर्चा में रहते हैं, वहीं वीर भी किसी से कम नहीं हैं। उनका नाम सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। सारा के साथ नाम जुड़ने की वजह से वो काफी लाइमलाइट में रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ में भी देखा जाता रहा है। ऐसे में अब वो भी सारा की तरह ही पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं।
क्या है फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कहानी?
अगर ‘स्काई फोर्स’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें भारत की उस घटना के बारे में दिखाया गया है जब भारत में सबसे घातक हवाई हमला किया गकया था। इसमें वीर पहाड़िया, अक्षय कुमार के अंडर देश को बचाने का काम करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की टीजर वीडियो रिलीज होने के बाद ही धमाल मच गया, जिसे 2 अक्टूबर गांधी जयंती के ौके पर रिलीज किया गया था। साथ ही अगर मूवी की रिलीज की बात करें तो इसे अगले साल यानी कि 2 अक्टूबर, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।