हिंदी सिनेमा के सुनहरे दिनों में कई एक्टर्स ऐसे थे जो आज बड़े पर्दे से कोसों दूर हो चुके हैं। ऐसा ही एक एक छोटा लड़का अक्सर बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों की भूमिका निभाता था जो आज फिल्मों में नहीं नजर आता। उसके मासूम चेहरे ने फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। आज वह कैमरे के सामने नहीं है, बल्कि व्यापार जगत में सफलता की राह पर चल रहा है। वह आज एक बड़ा बिजनेसमैन बन चुका है।
हम बात कर रहे हैं अलंकार जोशी की, जो 70 और 80 के दशक के एक बेहद लोकप्रिय बाल कलाकार रहे हैं। वह अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाकर 70 के दशक के सबसे महंगे और चर्चित बाल कलाकार बन गए थे। वह उस दौर के सबसे लोकप्रिय और अधिक फीस लेने वाले बाल कलाकार थे। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि अलंकार जोशी मशहूर अभिनेत्री पल्लवी जोशी के भाई हैं और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री उनके जीजा हैं।
अब कहां हैं अलंकार जोशी?
अलंकार जोशी अब अमेरिका में रहते हैं और वहीं बस चुके हैं। साल 2024 में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अलंकार जोशी ने बताया कि उन्होंने अभिनय क्यों छोड़ा। कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्हें फिर से फिल्मों में काम मिलने लगा। इस दौरान उन्होंने चार हिंदी फिल्मों, दो टीवी सीरियल्स और एक मिनी सीरीज में काम किया। लेकिन अलंकार जोशी को जो भूमिकाएं मिल रही थीं, उनसे वह संतुष्ट नहीं थे। उन्हें डर था कि अगर वह इसी तरह काम करते रहे, तो वह छोटे-छोटे कैमियो रोल्स तक ही सीमित होकर रह जाएंगे। इसलिए अलंकार जोशी ने दो साल के लिए भारत छोड़कर विदेश में बसने का फैसला किया। अलंकार जोशी ने सोचा कि फिल्म जगत से दूर रहकर उन्हें आगे क्या करना है, इस बारे में सोचने और चीजों को समझने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर सिर्फ फिल्म नहीं, क्वांटम लीप है’, राम गोपाल वर्मा ने किया रिव्यू: आदित्य धर ने अकेले ही…
उनकी बहन और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने एक इंटरव्यू में अपने भाई के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि अलंकार अपना फील्ड पूरी तरह बदलने का फैसला किया और सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में चले गए। वे अमेरिका गए और दो साल तक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया। बाद में उन्होंने अमेरिका में अपनी खुद की एक तकनीकी कंपनी की सह-स्थापना की, जहां वे अब 35 वर्षों से रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों और अनुमानों के अनुसार, आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 200 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा धर्म मेरे देश से पीछे है’, ‘धुरंधर’ पर बोले कुमार विश्वास: पंडित होकर रोज़ा रखते हैं
हॉलीवुड में हैं अलंकार की बेटी
अलंकार की जुड़वां बेटियों में से एक, अनुजा जोशी, हॉलीवुड, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और मुंबई में एक सक्रिय अभिनेत्री हैं। उन्हें अमेज़न एमएक्स प्लेयर की थ्रिलर सीरीज़ ‘हेलो मिनी’ में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। उनका बेटा संगीत की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरी बेटी भी अभिनय में अपना करियर बना रही है। उनकी बड़ी बहन, पद्मश्री, मराठी सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती हैं।
