बॉलीवुड के पॉवर कपल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है, हालांकि कपल ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नजर आए हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण 8 में पहुंचे। जहां दोनों अभिनेताओं ने खूब मस्ती की।
इसी के साथ करण ने उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल किए। इसी दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग का उनके रिश्ते पर कितना असर पड़ता है, साथ ही अर्जुन ने इस बात को लेकर भी हिंट दिया कि आखिर वह कब मलाइका संग शादी करेंगे।
ट्रोलिंग पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट
दरअसल करण जौहर ने अर्जुन कपूर से सवाल किया कि वह अपने से 9 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं और ऐसे में उन्हें अधिकतर ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर ट्रोल किया जाता है। क्या उनके रिश्ते पर इस ऑनलाइन नेगेटिविटी और ट्रोल्स का असर पड़ता है?
इसका जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि ‘ऐसा कोई इंसान नहीं है, जिस पर ट्रोलिंग का असर ना पड़ता हो। आपको इससे डील ही करना पड़ेगा। आप जानते हैं कि ये सभी लोग सिर्फ आपका ध्यान खींचने के लिए ऐसा करते हैं। जो सिर्फ रैंडम कमेंट्स होते हैं। फिर मुझे अहसाह हुआ कि ये लोग सिर्फ मेरी अटेंशन चाहते हैं। क्या इसका मुझे फर्क पड़ता है- पड़ता है। आप देखेंगे की सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी आ जाता है। ये कोई मीम हो सकता है या कोई मीम पेज। जिस पर कुछ भी बकवास लिखी होती है, जिस पर लोग कमेंट कर रहे होते हैं। वो ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं, ताकी उन्हें लाइक्स मिल सकें।’
शादी के सवाल पर क्या बोले एक्टर
वहीं करण जौहर ने जब उनसे पूछा कि ‘क्या वो मलाइका संग अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वो इसका पूरी ईमानदारी से जवाब देना चाहते हैं, लेकिन मलाइका के बिना इस शो में इस तरह फ्यूचर के बारे में बात करना अनफेयर होगा। अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे सम्मान वाली बात ये होगी कि जब हम उस जगह पहुंचे और साथ में इस बारे में बात करें। मैं रिलेशनशिप में जहां हूं, बहुत खुश हूं। हम ने यहां तक इस कंफर्टेबल जगह तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। फिलहाल में इस बारे में अभी कुछ भी कहना नहीं चाहूंगा। क्योंकि अकेले बात करना ठीक नहीं होगा।’