Salman Khan and Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय, सलमान खान और विवेक ओबरॉय कई साल पहले चर्चा में रह चुके हैं। दरअसल सलमान खान संग रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या की विवेक ओबरॉय के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। विवेक और ऐश्वर्या को अक्सर एक साथ इवेंट में स्पॉट भी किया जाता था। ऐसे में एक बार नेशनल टेलीविजन पर विवेक ने ऐश्वर्या के लिए प्यार का इजहार करते हुए कहा था कि वह उनकी बांहों में हैं। इस बात से खफा सलमान खान ने खुली धमकी तक दे डाली थी।
दरअसल, विवेक ओबरॉय करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का हिस्सा बने थे। इस दौरान करण ने विवेक से सवाल पूछा था- ऐश्वर्या राय हॉलीवुड में या फिर हिंदी फिल्मों में? जवाब में विवेक ने कहा था- ”ऐश्वर्या राय मेरी बांहों में।” उस वक्त विवेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ समय के बाद ही दोनों स्टार्स की राहें एक-दूसरे से जुदा हो गई थीं। वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान की ओर धमकी मिलने की बात कही थी।
साल 2003 में विवेक ने कहा था, ”सलमान खान ने नशे में उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी दी है।” इसके बाद सलमान ने भी विवेक को बर्बाद करने की बात कही थी। इसके बाद विवेक ओबरॉय ने सलमान खान से माफी भी मांगी थी। लेकिन 16 सालों के बाद भी सलमान और विवेक एक-दूसरे का सामना करने से कतराते हैं। साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक से उस मशहूर प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में विवेक ने कहा था, ”मैं भूतकाल में नहीं जाना चाहता हूं और मेरा मानना है कि निगेटिविटी किसी की भी मदद नहीं करती है।”