Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: चर्चित कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जेठालाल और बबीता के इर्द-गिर्द घूमता नजर आता है। शो में जेठालाल अक्सर ‘बबीता जी’ के आगे-पीछे घूमते नजर आते हैं। बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी प्राइवेट रहना पसंद करती हैं। हालांकि मुनमुन दत्ता का जिक्र होने पर अभिनेता अरमान कोहली का नाम भी लिया जाता है, जिसके साथ एक्ट्रेस कथित तौर पर रिलेशनशिप में थीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान ने कथित तौर पर मुनमुन दत्ता से पब्लिकली बदतमीजी भी की थी। एक्टर की इस हरकत पर भी मुनमुन ने अपनी तरफ से बात संभालनी चाही थी और इस बारे में किसी से जिक्र नहीं किया था, लेकिन बात सामने आ गई थी। इसके पीछे एक दूसरी एक्ट्रेस थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन दत्ता साल 2008 में अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। हालांकि उन्होंने अपने और अरमान के रिलेशनशिप की बात पब्लिक में आने नहीं दी।
हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान ने कथित तौर पर पब्लिक प्लेस में मुनमुन दत्ता को वर्बली और फिजिकली अब्यूज किया था। उस वक्त मुनमुन और अरमान वेलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करने एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। कहा गया कि इसी दौरान ये घटना हुई थी।
बात इतनी बढ़ी की अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता के साथ गाली-गलौज और हाथापाई भी की। बाद में एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने इस बारे में तमाम दावे किए। डॉली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अरमान कोहली ने मुनमुन के साथ काफी बदतमीजी की थी। हालांकि मुनमुन ने इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया था। इस घटना के बाद मुनमुन और अरमान अलग हो गए थे।
बता दें, अरमान कोहली बिग बॉस रिएलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं। अरमान इस शो के 7 वें सीजन का हिस्सा थे। वहीं डॉली बिंद्रा भी बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। डॉली बिग बॉस के सीजन 4 में नजर आई थीं।