‘नीरजा’ एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की आधिकारिक घोषणा कपूर परिवार की ओर से भी कर दी गई है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को मौसी कविता सिंह के मुंबई के ब्रांदा स्थित आलीशान घर हैरिटेज हवेली में लेंगी। हालांकि सोनम कपूर ने शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में शादी से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाली बात कही थी। सोनम ने बताया था कि पापा अनिल कपूर को शादी में विश्वास नहीं करते हैं।
सोनम कपूर से जब शादी को लेकर सवाल किया गया था तो सोनम कपूर ने कहा, मेरे पिता शादी में यकीन नहीं रखते हैं, मेरे परिवार के पुरूष सदस्य शादी के खिलाफ हैं। इसलिए जब कभी भी मेरी शादी की बात आएगी तो उसे मेरे परिवार के छह भाईयों और पिता से होकर गुजरना पड़ेगा। कपूर और आहूजा परिवार ने शादी की घोषणा के साथ ही मीडिया से उनके परिवार की निजता बरकरार रखने का निवेदन किया था। सोनम और आनंद सिख रीति-रिवाजों से 8 मई को सात फेरे लेंगे। शादी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे तक दोपहर तक ब्रांदा स्थित रॉकडेल में आयोजित किया जाएगा।
शादी के बाद पार्टी का आयोजन उसी दिन की रात में मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में होगा। 8 बजे से शुरू होने वाले इस पार्टी की रात चलने की संभावना जताई जा रही है। सोनम कपूर की शादी का निमंत्रण कार्ड लीक हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। शादी के बाद आनंद और सोनम कॉन्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कॉरपेट पर जलवा बिखेरने के लिए उड़ान भरेंगे। वहां से लौटने के बाद सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में लग जाएंगी। सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी नजर आएंगी।
