फिल्म के सेट पर अपने को एक्टर्स के साथ प्रैंक या हंसी मजाक करना अब आम बात हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ किया गया प्रैंक काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के दौरान सनी आराम से फिल्म सेट पर कुर्सी पर बैठी थीं। तभी पीछे से उनके एक टीम मेंबर रजनी उनके कान के पास सांप ले आते हैं। पीछे सांप के होने का आभास होते ही वह काफी डर गई थीं। वहीं एक ऐसा ही प्रैंक संजीव कुमार ने एक्ट्रेस विद्या सिन्हा के साथ किया था। चलिए बताते हैं आखिर क्या था पूरा मामला।

यह वाकया 70 के दशक के का है। उस दौर में संजीव कुमार ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। उन्हीं दिनों मुंबई के मौहन स्टूडियो में प्रोड्यूसर रोमू एंड सिप्पी की दो फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। दोनों फिल्म साल 1977 में ही रिलीज हुई थी। फिल्मों का नाम था आलाप और इनकार।

इन दोनों फिल्मों की शूटिंग एक स्टूडियो में होती थी और लंच ब्रेक के समय सभी एक-दूसरे के साथ लंच करते थे। फिल्म इनकार की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा थीं और फिल्म आलाप के एक्टर संजीव कुमार थे। एक दिन लंच ब्रेक के दौरान विद्या संजीव कुमार के साथ खाना खाने पहुंची तो उन्होंने विद्या को एक डिश ट्राई करने का ऑफर किया। विद्या ने जब पूछा कि यह कौन सी डिश है तो संजीव ने चाइनीज आलू बताया। विद्या ने संजीव कुमार पर विश्वास कर उस डिश में से थोड़ा खा लिया।

इसके कुछ देर बाद संजीव कुमार ने विद्या से डिश के स्वाद के बारे में पूछा तो उन्होंने मुंह बनाते हुए अजीब सा बताया। जब संजीव कुमार ने डिश की सच्चाई बताई तो विद्या सिन्हा भागकर वॉशरूम चली गईं और उल्टी करने लगी। क्योंकि संजीव कुमार ने उन्हें प्रोन्स (झींगे) की सब्जी खिला दी थी जबकि विद्या सिन्हा शाकाहारी थीं।