बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) की आज भी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। उन्हें ना केवल आम लोग बल्कि इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किया जाता है। नए कलाकार उनके बड़े फैन हैं। उनकी एक झलक पाने का लोग आज भी इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वो प्रोफेशनल लाइफ में भले ही सफल रही हैं लेकिन, पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन का रिलेशनशिप जगजाहिर है। इस पर ढेरों कहानियां हैं। वो आज भी कहीं ना कहीं उन्हें मिस करती हैं। वहीं, बीते दिनों ही होली थी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जया बच्चन से अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए नजर आती हैं। चलिए बताते हैं इसके बारे में।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप होली के मौके की है, जिसमें जया बच्चन और रेखा को साथ में देखा जा सकता है। इसमें पहले जया और रेखा एक-दूसरे को रंग लगाती हैं फिर एक-दूसरे को होली की बधाई देती हैं। फिर जया उनसे कहती हैं, ‘आपक चेहरे पर गुलाल का रंग कितना खिल रहा है।’ इस पर रेखा उनसे कहती हैं, ‘होली का रंग देखकर पहला प्यार क्यों याद आ जाता है?’ फिर जया कहती हैं, ‘आपका मतलब डॉक्टर साहब से है ना?’ रेखा फिर से जवाब देती हैं, ‘इनसे तो मैंने सिर्फ शादी की है।’ उनकी बात सुनकर जया बच्चन कहती हैं, ‘और प्यार?’ इस पर रेखा कहती हैं, ‘इससे पहले हमारी शादी होती, उसकी शादी कहीं और हो गई।’ अंत में जया कहती हैं, ‘इस देश में पति प्रेमी ही होता है।’

जया बच्चन-रेखा की फिल्म का है होली क्लिप

आपको बता दें कि जया बच्चन और रेखा का होली वीडियो क्लिप उनकी फिल्म का है। दोनों को साथ में फिल्म ‘सिलसिला’ में देखा गया था। इसे 1981 में रिलीज किया गया था। फिल्म दोनों एक्ट्रेस के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी लेकिन, लोगों ने पहली बार किसी फिल्म में इस बहुचर्चित तिकड़ी को साथ में देखा था और आज भी कहीं ना कहीं इसे देखना पसंद करते हैं। ‘सिलसिला’ को 43 साल बाद थिएटर में फिर से रिलीज हो चुकी है। इसे 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था।

रेखा अमिताभ बच्चन की थी ये आखिरी फिल्म

गौरतलब कि अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म ‘सिलसिला’ उनकी आखिरी फिल्म थी, जब दोनों को एक साथ स्क्रीन पर साथ में देखा गया था। इसके बाद दोनों ने एक साथ ना तो कभी काम किया ना ही स्क्रीन पर नजर आए। इतना ही नहीं, रेखा और अमिताभ इवेंट तक में साथ में नजर नहीं आए। हालांकि, आज भी अमिताभ बच्चन के अलावा उनका पूरा परिवार रेखा से बड़े ही प्यार से मिलता है।

खाने पर बुलाकर रेखा को क्या बोली थीं जया बच्चन

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबर सुनकर जया बच्चन काफी हैरान थीं लेकिन, बाद में जया ने रेखा को कुछ ऐसा कहा था कि वो कभी भी बिग बी के पास नजर नहीं आईं। अफेयर की चर्चा सुन जया बच्चन ने रेखा को घर पर खाने पर बुलाया था। वहीं रेखा को ये बात भी पता थी कि जया को उनके रिश्ते के बारे में सब कुछ पता है। इसलिए वहां जाना उनके लिए थोड़ा अजीब था। रेखा को पहले तो लगा था कि वो उन पर गुस्सा होंगी। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने उनका अच्छे से स्वागत किया। प्यार से मिलीं, बैठकर खाना खिलाया। लेकिन रेखा के जाने से पहले एक्ट्रेस ने कहा कि वो लौटकर ना तो कभी अमिताभ के घर लौटकर नहीं आईं और ना उनकी जिंदगी में। जया बच्चन ने उनसे कहा था कि वो अमिताभ को कभी नहीं छोड़ेंगी। इसके बाद वो समझ गई थीं, जिसके बाद वो कभी उनके साथ नजर नहीं आईं।

शाहरुख खान-अक्षय कुमार को अमिताभ बच्चन ने पछाड़ा, बने इस साल के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले भारतीय सेलिब्रेटी