बीते समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और फैशन डिजाइनर रही अंजू महेंद्रू को कौन नहीं जानता। अभिनेत्री ने साल 1966 में फिल्म ‘उसकी कहानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अंजू ने फिल्मों के साथ साथ टेलीविजन में भी अभिनय किया है। लेकिन अंजू बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अफेयर के कारण ज्यादा चर्चा में रही थी।
दोनों लगभग 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता बहुत गहरा था। कहते हैं कि अंजू राजेश खन्ना की सारी बातें माना करती थीं। वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर जान छिड़कते और उनपर अपनी कमाई लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। राजेश खन्ना अंजू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे। काफी साल लिव इन में रहने के बाद 1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन अंजू ने मना कर दिया था। अंजू के बार-बार इनकार से राजेश खन्ना को गुस्सा आ गया।
अंजू ने क्रिकेटर गैरी सोबर्स से की थी सगाई
राजेश खन्ना से अनबन के बीच अंजू महेंद्र की मुलाकात वेस्ट इंडीज़ के मशहूर क्रिकेटर गैरी सोबर्स से हुई। अचानक फ़िल्म मैगज़ींस में अंजू और गैरी की मुलाकातों की ख़बरें छपने लगी। अंजू गैरी सोबर्स के साथ हुई अपनी इस नई दोस्ती को समझने की कोशिश ही कर रही थीं कि उनको कोलकाता बुलाया गया जहां गैरी का मैच था। एक शाम पार्टी में गैरी ने डांस करते हुए अचानक अंजू को प्रपोज़ कर दिया, और सगाई की अंगूठी भी पहना दी। अंजू भी गैरी की तरफ आकर्षित थीं, उन्होंने वो अंगूठी कबूल कर ली। ये अलग बात थी कि वो अभी भी राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड थीं। अंगूठी के साथ अंजू वापस लौट आईं जब राजेश खन्ना को बात का पता चला तो वो बौखला गए गुस्से में वो अंजू पर चीखने-चिल्लाने लगे।
फूट-फूट कर रोने लगे थे काका
काफी देर तक अंजू से बहस करने के बाद वो अपना सिर पकड़कर बच्चे की तरह रो पड़े। वो अंजू से प्यार करते थे और उन्हें ये डर सताने लगा था कि कहीं अंजू उन्हें छोड़कर चली ना जाएं। फ़िल्म पत्रिका स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में अंजू ने उन दिनों को याद करते हुए कहा था कि, ‘सच कहूं तो उस समय मैं काका के साथ रिश्ते में थी। हमारी किसी बात पर अनबन हुई थी और चिढ़कर मैंने गैरी से अफेयर कर लिया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि में गैरी को पसंद नहीं करती थी। मुझे नहीं पता कि अगर काका मेरी जिंदगी में वापस नहीं आए होते तो क्या होता? मने काका के घर से ही गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी थी।’
पजेसिव थे राजेश खन्ना
अजू को लेकर अब राजेश खन्ना बेहद पजेसिव हो चुके थे। वो हर वक्त अंजू के साथ रहना चाहते थे। जिस वक्त वो शूटिंग में व्यस्त होते थे या अंजू उनके साथ नहीं होती थीं, वो ये जानना चाहते थे कि अंजू कहां हैं। किसके साथ हैं? क्या कर रही हैं? उनके ऐसे बर्ताव से उनके और अंजू के रिश्ते पर दबाव कम होने के बजाए बढ़ता चला जा रहा था। गैरी सोबर्स वाली इस घटना के बाद से राजेश अब अंजू के आने जाने पर लगाने लगे थे। अगर अंजू अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहें तो यह काका को अच्छा नहीं लगता था। अंजू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘वो इतना ज्यादा शक करने लगा था कि मेरे घर पर फोन करके ये पूछता रहता था कि मैं कहां पर हूं…वो बस ये चाहता था कि मैं हमेशा उसका इंतज़ार करती रहूं।” अंजू ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे।