Priyanka Chopra Funny Story: बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने बचपन से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं। अपने चहेते स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैन्स भी हमेशा उत्साहित रहते हैं। साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने भी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साधा किया था। क्वाटिंको एक्ट्रेस ने बताया था कि एक बंदरिया ने बचपन में उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ”मैं उस वक्त लखनऊ में थी और मैं तीसरी कक्षा में पढ़ रही थी। हमारे स्कूल के पास ही एक पेड़ था, जहां पर कई सारे बंदर आया करते थे। एक बार एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं क्या, शायद अपने आप को साफ कर रही थी। यह मुझे बहुत फनी लगा और मैं खड़े होकर जोर जोर से उसके ऊपर हंसने लगी और डांस करने लगी।” देसी गर्ल ने आगे कहा था, ”मैं कह रह रही थी हाहाहा देखो अपने आप को साफ कर रही है। तभी वह नीचे आई और उसने मुझे थप्पड़ मारा और फिर ऊपर चली गई। मुझे एक बंदरिया ने तमांचा पड़ चुका है।” प्रियंका की लाइफ का यह किस्सा सुनकर उस वक्त कपिल शर्मा के अलावा वहां पर मौजूद दर्शक भी ठहाके मारकर हंसने लगे थे।

करियर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ है। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड भूमिका में हैं। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। प्रियंका पहले सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही थीं, हालांकि शूटिंग से कुछ वक्त पहले ही देसी गर्ल ने यह फिल्म छोड़ दी थी। प्रियंका के इस प्रोजेक्ट को इंकार करने के बाद मेकर्स ने कैटरीना कैफ को साइन किया था।