प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना नाम बनाने से पहले कुछ साल बरेली में रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने बताया कि बरेली में वो अमेरिका से वापस आई टीनएजर की तरह रहती थीं मगर इसकी वजह से बहुत सारी अनवॉन्टेड अटेंशन प्रियंका को मिलने लगी थी, जिसके बाद उनके पिता ने घर के चारों तरफ लोहे की ग्रिल लगवा दी थीं।
हाल ही में उनकी माँ मधु चोपड़ा ने लेहरन रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस दौरान एक लड़का उनके घर में घुस आया था, जिससे प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा ने पूरा घर लोहे की ग्रिल से कवर करवा दिया था। इसके बाद प्रियंका ने वेस्टर्न कपड़े पहनना भी बंद कर दिये और केवल सलवार-कुर्ता पहनने लगीं।
अमेरिका से लौटने के बाद प्रियंका को मिली अनचाही अटेंशन
मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका जब अमेरिका से बरेली आईं, तो उनके रहने, चलने और बोलने का अंदाज वहाँ की लड़कियों से अलग था। इसी वजह से लड़के उनका पीछा करने लगे। प्रियंका को एक कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला दिलाया गया और हर दिन उन्हें कार से स्कूल छोड़ने और लाने की व्यवस्था की गई। लेकिन धीरे-धीरे, *कुछ लड़कों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और ज्यादा असुरक्षित हो गई।
जब एक अजनबी घर में घुस आया
मधु चोपड़ा ने बताया कि एक दिन, एक लड़का दीवार फांदकर घर में घुस आया। इस घटना से पूरा परिवार डर गया। अगले ही दिन, प्रियंका के पिता ने घर के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगवा दी, यहाँ तक कि छत तक को कवर कर दिया, ताकि कोई अंदर न आ सके। आज भी वह घर उसी तरह सुरक्षित बना हुआ है।
प्रियंका ने बदल लिए अपने कपड़े
इस घटना के बाद, प्रियंका के पिता ने उनसे एक गंभीर बातचीत की। इसके बाद प्रियंका ने फैसला किया कि वह पश्चिमी कपड़े नहीं पहनेंगी। मधु चोपड़ा ने कहा, “अगले ही दिन, प्रियंका स्कूल से आई और कहा कि उसे शॉपिंग पर जाना है। हमने जाकर कपड़े खरीदे, लेकिन इस बार उसने बहुत हल्के और साधारण रंगों के सलवार-कुर्ते चुने – जैसे ऑफ व्हाइट, ब्राउन, और बेज।”
मिस इंडिया बनने का सफर
बरेली में रहते हुए ही प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया और जीत भी गईं। इसके बाद मिस वर्ल्ड बनीं और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, लेकिन आज भी वो भारत की जड़ों से जुड़ी हुई हैं।