मल्टीटैलेंडेट पद्मिनी कोल्हापुरी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कैमरे के आगे काम करना शुरू किया था। फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान के बचपन के किरदार में पद्मिनी खूब जमी थीं। इसके अलावा पद्मिनी ने अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘वो सात दिन’ में काम किया था। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था। शानदार किरदारों में अपनी खूबसूरत अदाकारी से जान डालने वालीं एक्ट्रेस ने एक बार फिल्मों में कुछ ऐसे सीन कर लिए थे जिसके बाद पद्मिनी कोल्हापुरी को केवल रेप सीन और न्यूड सीन के ऑफर्स मिलने लगे थे।
राज कपूर की फिल्म ‘प्रेम रोग’ में पद्मिनी के किरदार ने सबका दिल छू लिया था। लेकिन इससे पहले भी पद्मिनी कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं जिस वजह से उन्हें ऐसे रोल ऑफर होने लगे थे। पद्मिनी की एक फिल्म आई थी ‘गहराई’ इस फिल्म में न्यूड सीन देकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में आ गई थीं। ये फिल्म साल 1980 में आई थी। इसके अलावा इसी साल एक और फिल्म आई थी-‘इंसाफ का तराजू’। इस फिल्म में भी पद्मिनी का एक काफी लंबा रेप सीन था। बैक टु बैक ऐसे सीन्स देने की वजह से एक्ट्रेस को इस तरह के सीन्स के लिए पहचाना जाने लगा। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। लेकिन पद्मिनी को एडल्ट एक्ट्रेस का तमगा दिया जाने लगा।
उस वक्त पद्मिनी अपनी फिल्मों की सक्सेस से काफी खुश थीं। लेकिन फिर अचानक उन्हें एहसास हुआ कि आज तो इस तरह की फिल्म चल गई, लेकिन हमेशा ऐसी फिल्मों का दौर नहीं रहेगा। वहीं पद्मिनी को इस बारे में भी खबर मिली कि उनकी छवि इस तरह के सीन्स करने के लिए पॉपुलर हो गई है। ऐसे में उन्होंने इस तरह की फिल्मों से बचना शुरू कर दिया। लेकिन फिल्म डायरेक्टर्स थे कि एक के बाद एक पद्मिनी के पास इस तरह की स्क्रिप्ट्स के साथ ही आ रहे थे। लेकिन पद्मिनी ने फिर ऐसी फिल्मों में काम करने से परहेज करना शुरू कर दिया।
कहा जाता है कि उस वक्त राज कपूर पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ एक फिल्म में काम करना चाहते थे, फिल्म का नाम था ‘राम तेरी गंगा मैली’। इस फिल्म के लिए राज कपूर की पहली पसंद पद्मिनी ही थीं, क्योंकि पहले भी वह राज कपूर संग काम कर चुकी थीं। लेकिन पद्मिनी ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। बाद में ये फिल्म मंदाकिनी की झोली में जा गिरी थी।