अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय संग अपने रिश्ते और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वो लगातार हेडलाइन्स में बने हुए हैं। हालांकि, रिश्ते में दरार को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। इनके रिश्ते में दरार की एक वजह निम्रत कौर से उनकी नजदीकियों को माना जा रहा है। अभिषेक संग निम्रत कौर के डेटिंग की खबरें खूब रही हैं। इन सबके बीच निम्रता कौर का एक बयान चर्चा में आ गया है, जो कि उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप पर दिया था। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा था।
दरअसल, निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘दसवीं’ में साथ काम किया था। इसके प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान उसका नाम लेने से इनकार दिया था। बिना नाम लिए एक्ट्रेस ने कहा था कि वो इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हैं क्योंकि वो अब शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। उनका मानना था कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो ये उसके लिए बुरा होगा और उनके कुछ भी कहने से उनका एक्स मुसीबत में पड़ जाएगा।
क्यों हुआ था निम्रत कौर का ब्रेकअप?
इस दौरान निम्रत कौर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो बहुत पढ़ाकू और शर्मीला था। उसके बाल अट्रैक्टिव थे। ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन ने फट से पूछा था कि क्या लड़के को अपनी टीचर पर क्रश था? इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं कि वो उनका क्लासमेट था।
तभी सिद्धार्थ कानन ने उनसे पूछा कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था? इस पर निम्रत ने इस ओर इशारा किया था कि वो अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती थीं। वो कहती हैं कि किसने कहा कि वो नेक्स्ट लेवल पर नहीं ले जाना चाहती थीं? एक्ट्रेस ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन शॉक्ड रह गए थे।

निम्रत कौर का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर निम्रत कौर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो साल 2023 में फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में नजर आई थी। इसके पहले वो साल 2022 में ‘दसवीं’ में दिखाई दी थीं। इस मूवी में उनके काम को नोटिस किया गया था। साल 2016 में एक्ट्रेस को पहली बार ‘एयरलिफ्ट’ में अक्षय कुमार के साथ नोटिस किया गया था।
क्या आप जानते हैं वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को मेकर्स फिल्म का रूप दे रहे हैं और अब ये ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है? इसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इस पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।