Ajay Devgn : डेविड धवन को काफी मजाकिया माना जाता है। कॉमेडी फिल्मों को बनाने में उनको महारथ हासिल है। डेविड गोविंदा के साथ काम कर रहे हों या संजय दत्त या फिर अजय देवगन के साथ, सेट पर काफी मजाक करते हैं। ये उनके काम करने का तरीका माना जाता है। वो कभी कभी एक्टरों को मजाक में भलाबुरा भी सुना देते थे। ऐसा ही एक वाकया है जब उनको अजय देवगन से मजाक करना काफी भारी पड़ गया। दरअसल साल 2002 में अजय देवगन डेविड धवन के साथ हम किसी से कम नहीं फिल्म कर रहे थे।
बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय भी काम रहीं थीं। फिल्म के लिए डेविड एक सीन शूट कर रहे थे। सीन ज्यादा मुश्किल था। इस सीन को करते हुए अजय देवगन बार-बार रीटेक ले रहे थे। ज्यादा बार रीटेक हो जाने से डेविड अजय से काफी परेशान हो गए। फिर क्या था डेविड को काफी गुस्सा आ गया। डेविड ने झुंझलाते हुए अजय को मजाक में गाली दे दी।
[bc_video video_id=”5999923952001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
अजय देवगन डेविड के इस मजाकिया लहजे में दी हुई गाली से काफी नाराज हो गए और पास में पड़ी हॉकी स्टिक उठाकर मारने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, संजय दत्त ने दौड़ कर बीच-बचाव किया। अजय को गुस्सा देख डेविड काफी सहम गए थे। डेविड ने अजय को इतने गुस्से में पहले कभी नहीं देखा था। डेविड इतने डर गए थे कि वो जाकर संजय दत्त के पीछे छुप गए। मामले की नजाकत को देखते हुए संजय दत्त ने हॉकी स्टिक को अजय की हाथ से छिनकर फेंक दिया। फिर संजू ने अजय को शांत कराने की कोशिश की। डेविड ने बाद में अपनी इस हरकत के लिए अजय देवगन से माफी मांगी। बाद में दोनों ने एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए।
और (ENTERTAINMENT NEWS) पढें
