90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) आज भले ही फिल्मों में कम एक्टिव हैं लेकिन, किसी ना किसी वजह से वो काफी चर्चा में रहती हैं। 90s में स्क्रीन पर एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ ही उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात लाइमलाइट चुरा ली थी। एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसे साल 1989 में रिलीज किया गया था। फिल्म की सक्सेस के साथ ही इनकी जोड़ी को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इसमें उन्होंने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। ऐसे में अब सालों के बाद भाग्यश्री ने फिल्म को लेकर कहा कि इसकी शूटिंग के दौरान उनको लगा था कि सलमान उनसे फ्लर्ट कर रहे थे। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने इस किस्से को लेकर क्या कुछ कहा।
दरअसल, भाग्यश्री ने हाल ही में Kovid Gupta Films से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि ‘मैंने प्यार किया’ में उनका एक गाना ‘दिल दीवाना’ था, जिसकी शूटिंग के दौरान उनको लगने लगा था कि सलमान उनसे फ्लर्ट करने लगे थे। हालांकि, बाद में उनको ये भी एहसास हो गया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। इस किस्से को लेकर भाग्यश्री कहती हैं कि सलमान आते और उनके बगल में बैठ जाते थे फिर गाने भी गुनगुनाने लगते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान उनके लिए सेट पर एक जेंटलमेन की तरह थे और अच्छे से पेश आते थे। इसलिए वो समझ नहीं पाई थीं। उनको सलमान की हरकतें फ्लर्ट करने की लिमिट को पार करने जैसा लग रहा था। वो सोच में पड़ गई थीं कि ऐसा क्यों हो रहा है?
आगे-पीछे घूमते रहते थे सलमान खान
भाग्यश्री आगे बताती हैं कि वो उनके लिए पीछे-पीछे घूमते रहते थे और गाने गाते थे। वो सोचती थीं कि ये क्या हो रहा है? अभिनेत्री किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताते हैं कि फिर एक दिन सलमान खान उनके एक तरफ ले जाकर करते हैं कि उनको पता है कि वो किससे प्यार करती हैं? फिर भाग्यश्री ने उनसे पूछा कि वो क्या जानते हैं तो एक्टर ने उनके बॉयफ्रेंड हिमालय का नाम बताया। सलमान ने कहा कि वो हिमालय के बारे में जानते हैं। सलमान ने उन्हें हिमालय को सेट पर बुलाने के लिए कहा तो वो सोच में पड़ गईं कि ऐसा कैसे हो सकता है। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस हिमालय को डेट कर रही थीं।
भाग्यश्री ने परिवार के खिलाफ की थी बगावत
भाग्यश्री ने आगे बताया कि उन्होंने हिमालय से परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी और उनके वेडिंग फंक्शन में परिवार वाले शामिल नहीं हुए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि जब परिवार ने उनकी शादी में आने से मना कर दिया था तो उस समय सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने उनका साथ दिया था। वो उनके साथ खड़े रहे थे। इसके बाद से भाग्यश्री और सलमान खान का रिश्ता खान बन गया था। दोनों की दोस्ती काफी मजबूत हो गई। एक्ट्रेस मानती हैं कि सलमान को उनके सारे राज पता थे। इसलिए जब उनकी शादी हुई थी तो सूरज और सलमान उनकी ओर से खड़े थे। उनकी फैमिली इस शादी का हिस्सा नहीं बनी थी।
इसके अलावा अगर भाग्यश्री के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने लंबे समय के बाद फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से कमबैक किया था। इसमें मूवी में वो सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड के रोल में दिखी थीं। स्क्रीन पर एक्ट्र्स की वापसी को काफी पसंद किया गया था।