‘वीरे दी वेडिंग’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म के गानों और ट्रेलर बी-टाउन में चर्चा का विषय बनें हुए हैं। फिल्म में चार लीड अभिनेत्रियां करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया हैं, जो अभी लाइफ को अपने अनुसार जीना पसंद करती हैं। फिल्म में चारों ही अभिनेत्रियां काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं इसके साथ ही ट्रेलर में काफी बोल्ड डायलॉग हैं। सोनम कपूर के इस बोल्ड अंदाज को देखकर पति आनंद आहूजा और उनके परिवार वालों ने रिएक्शन दिया है जिसे सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया है।
सोनम कपूर से जब सवाल किया गया कि फिल्म में आपके बोल्ड कैरेक्टर को देखने के बाद ससुराल वालों का क्या रिएक्शन रहा? सोनम कपूर ने कहा, उनके परिवार कोई परेशानी नहीं है। ससुराल वालों ने उनका काम देखने के बाद अच्छा रिस्पांस दिया है इसके साथ ही उनके काम को सराहा है। सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज होने के बाद वह अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘द जोया फैक्टर’ में भी नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ साउथ के स्टार दलकेर सलमान की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। फिल्म इस साल अगस्त तक फ्लोर में आ सकती है इसके अलावा फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ उनकी शादी के बाद पहली रिलीज है तो वहीं करीना कपूर खान मां बनने के बाद दो साल के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में लीड अभिनेत्रियां प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बता दें कि सोनम कपूर बीती 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। सोनम की शादी और रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए थे।