मशहूर फैशन डिजायनर वेन्डेल रॉ़ड्रिक्स (Wendell Rodricks) का गोवा में निधन हो गया है। 59 साल के वेन्डेल रॉ़ड्रिक्स पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं। खबरों के अनुसार उनकी मौत उनके घर में ही हुई है। वेन्डेल रॉ़ड्रिक्स के निधन की खबर सुनकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। वेन्डेल की मौत की खबर से बॉलीवुड भी सख्ते में है कई कलाकारों ने उनके निधन पर संवेदना भी प्रकट की है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने वेन्डेल रोड्रिक्स के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वेन्डेल रोड्रिक्स के निधन से में सदमे में हूं। वह एक लोकप्रिय फैशन डिजायनर थे। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार वालों के साथ हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वेन्डेल रॉ़ड्रिक्स दो फिल्मों बूम और फैशन में नजर आ चुके हैं। मालूम हो कि रॉ़ड्रिक्स कई सेलेब्स के लिए ड्रेस डिजायन कर चुके हैं। वेन्डेल रॉ़ड्रिक्स ने दीपिका पादुकोण की भी काफी मदद की थी उन्होंने ही ओम शांति ओम फिल्म में मलाइका अरोड़ा को दीपिका को रखने की सलाह दी थी बाद में मलाइका की सिफारिश पर फराह खान ने दीपिका को फिल्म में ब्रेक दिया था।

साल 2014 में वेंडेल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 2015 में उन्हें फ्रेंच मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने Chevalier de l’Ordre des Arts Et Lettres से सम्मानित किया था। गोवा के पर्यावरण को ठीक करने के लिए भी उन्होंने काफी काम किया था। वेन्डेल रोड्रिक्स ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ग्रीन रूम में गोवा के पर्यावरण के बारे में जिक्र करते हुए लिखा था कि गोवा के बेशुमार प्यार के चलते ही वो एक एक्टिविस्ट बने।

बता दें कि लैक्मे फैशन वीक में अपने कलेक्शन को बढ़-चढ़कर प्रेजेंट करने के लिए वेन्डेल रोड्रिक्स काफी जाने जाते थे जिसके चलते उनके शो में कई जाने माने चेहरे रैंप वॉक के साथ ही शो स्टॉपर के तौर पर नजर आते थे। वेन्डेल रोड्रिक्स के डिजाइन किए हुए कपड़े अक्सर फिल्मों में भी कलाकार पहनते थेl