Romantic Thriller Movies On Prime Video: ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको हर तरह का कंटेंट देखने को मिल जाएगा। फिर चाहें वो एक्शन हो या हॉरर। ऐसे में अगर आप भी सिनेमाघरों में जाने के बजाय घर बैठ कर ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं और कॉमेडी, हॉरर, एक्शन देखकर बोर हो गए हैं, तो चलिए अब हम आपको 5 ऐसी रोमांटिक थ्रिलर मूवी के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।
ओटीटी पर मौजूद इन रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों में कई तरह के उतार-चढ़ाव को बहुत अच्छे से पेश किया है, जिसे देखने के बाद आप भी इन मूवीज के फैन हो जाएंगे। इनकी कहानी आपको सीटों से बांधे रखने वाली हैं।
किलर हीट (Killer Heat)
‘किलर हीट’ मिस्ट्री रोमांटिक मूवी है, जो इसी साल रिलीज हुई है। इसमें जोसेफ गॉर्डन-लेविट, शैलेन वुडली और रिचर्ड मैडेन ने अभिनय किया है। इस मूवी का निर्देशन फिलिप लैकोटे ने किया है और इसकी कहानी में आपको देखने को मिलेगा कि ये जुड़वां भाइयों की स्टोरी है जो एक अलग ग्रीक द्वीप पर एक खतरनाक प्रेम ट्रायंगल में फंस जाते हैं। इसकी जांच का जिम्मा एक घायल जासूस ‘द जेलौसी मैन’ को सौंपा जाता है, जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
वन नाइट स्टैंड (One Night Stand)
‘वन नाइट स्टैंड’ बॉलीवुड की रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों में से एक है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में एक शादी शुदा कपल अपने पार्टनर्स को वन नाइट स्टैंड के लिए धोखा देते हैं और अपनी अच्छी मैरिड लाइफ को बर्बाद कर देते हैं, इसके बाद जो होता है वो बहुत ही खतरनाक होता है। फिल्म का निर्देशन जस्मिन डी’सूजा ने किया है और इसमें सनी लियोन, न्यरा बजाज और तनुज विरवानी समेत कई स्टार्स लीड रोल में है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक (Karthik Calling Karthik)
फरहान अख्तर, दीपिका पादुकोण स्टारर ये थ्रिलर रोमांटिक फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे उस समय लोगों ने काफी पसंद किया था। इसकी कहानी में देखने को मिला था कि प्यार में बदकिस्मत और नौकरी के दौरान सताया गया एक शख्स अपनी जिंदगी से परेशान है, लेकिन अचानक उसे एक रहस्यमयी कॉल आती है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
फना (Fanaa)
साल 2006 में रिलीज हुई आमिर खान, काजोल स्टारर फिल्म ‘फना’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी की कहानी से लेकर गानों तक को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इसकी कहानी के लास्ट में हीरो ही विलेन बनकर निकलता है, जो आपको हिला कर रख देगा। इस मूवी को भी प्राइम वीडियो पर ही देखा जा सकता है।
ऐतराज (Aitraaz)
साल 2004 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘ऐतराज’ भी हिट मूवीज में से एक रही है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें एक ऐसी लव स्टोरी देखने को मिलती है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है। इसे भी अक्षय, करीना के फैंस प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।