Action Movies On OTT: रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक हैं और वह इंडस्ट्री में बेस्ट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कई एक्शन और कॉमेडी फिल्मों का निर्माण किया है और अब वह एक बार फिर ‘सिंघम अगेन’ के साथ अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी यह मूवी इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ऐसे में अगर आप भी सिंघम सीरीज के फैन हैं और इसकी अगली पेशकश ‘सिंघम अगेन’ का इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ पावर-पैक्ड एक्शन फिल्मों के बारे में, जिनका निर्माण रोहित ने ही किया है। इन मूवीज को आप ‘सिंघम अगेन’ से पहले ओटीटी पर देख सकते हैं।
चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)
साल 2013 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस मूवी में आपको एक्शन का भरपूर डोज मिलने वाला है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था। एक्शन के साथ-साथ फिल्म में आपको कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का मिलेगा। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।
सिंबा (Simmba)
रणवीर कपूर, सारा अली खान और अजय देवगन स्टारर यह मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। एक्शन फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी ने ही इसको डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी शिवगढ़ के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी सिंबा के जीवन पर आधारित है, उसकी लाइफ में कुछ ऐसा होता है जिसके बाद सब कुछ बदल जाता है। इस एक्शन पैक्ड मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
जमीन (Zameen)
साल 2003 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस मूवी में अजय देवगन, बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी एक प्लेन हाईजैक पर दिखाई गई है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
सूर्यवंशी (Sooryavanshi)
साल 2021 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर इस मूवी में भी कॉप की कहानी दिखाई गई है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। एक्शन से भरपूर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंस नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
बोल बच्चन (Bol Bachchan)
साल 2012 में रिलीज हुई इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म में अभिषेक बच्चन का डबल रोल देखने को मिला था। इसके साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन समेत कई स्टार्स नजर आए। इस मूवी को फैंस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं।