ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने साल 2000 में मिल वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। लेकिन पूरे 22 साल बाद प्रियंका के इस खिताब को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने ने आरोप लगाए हैं कि प्रियंका का मिस वर्ल्ड खिताब फिक्स था।
बता दें कि साल 2002 में मिस वर्ल्ड पेजेंट के समय लीलानी मैककॉने भी प्रियंका के साथ रेस में थीं। अब वो एक यूट्यूबर हैं और अपना चैनल चलाती हैं। इतने साल बीत जाने के बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इंडियन स्पॉन्सर ने पीसी की जीत को फिक्स किया था।
दरअसल लीलानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि मिस वर्ल्ड 2000 के समय जो भी स्पॉन्सर्स थे, उनमें से एक भारतीय स्पॉन्सर थे। जिन्होंने प्रियंका को फेवर किया था। लीलानी ने कहा कि इससे पहले भी मिस वर्ल्ड भारत से ही बनी थी।
मिस बारबाडोस ने प्रियंका को दिए ट्रीटमेंट को लेकर भी कहा कि उनके खाने का खास ख्याल रखा जाता था। जहां बाकी प्रतिभागी लड़कियों को खाने के लिए एक जगह जाना पड़ता था, वहीं प्रियंका का खाना उनके होटल रूम में भेजा जाता था।
प्रियंका के लिए बना था खास गाउन
मिस बारबाडोस ने ये भी आरोप लगाया कि प्रियंका के लिए गाउन भी अच्छा बनाया गया था। जिस डिजाइनर ने प्रियंका का गाउन डिजाइन किया था, उन्होंने ही बाकी लोगों के लिए भी गाउन बनाया था। लेकिन बाकी के गाउन की फिटींग उतनी सही नहीं थी, जबकि प्रियंका का गाउन बहुत अच्छा था और फिट था।
फोटोशूट के दौरान हुआ पक्षपात
लीलानी ने कहा कि जीत से पहले बीच पर एक फोटोशूट करवाया गया था। वहां भी प्रियंका पर ही सारा ध्यान दिया जा रहा है। प्रियंका का ही फोटोशूट हो रहा था और अन्य लड़कियों को किनारे खड़े कर दिया गया था।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों का कहना है कि अगर ये सच भी था तो इन्होंने 22 साल पहले क्यों नहीं कहा। इतने सालों तक लीलानी ने सच्चाई क्यों नहीं बताई या कोई एक्शन क्यों नहीं लिया।