Vaani Kapoor-Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का एक डांसिंग वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में ‘घुंघरू’ गाने पर नाचती नजर आ रही हैं। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की वार (War) के डांस नंबर Ghungroo का सिग्नेचर स्टेप आसान नहीं है फिर भी प्रियंका चोपड़ा वाणी के साथ इस स्टेप को पूरा करती नजर आ रही हैं।
फैंस के बीच प्रियंका का ये डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। ये डांस वीडियो एक पार्टी का है जिसमें प्रियंका ने वाणी के साथ काफी मस्ती की। साथ में डांस स्टेप्स मैच किए और खूब हंसें। जी हां, इस गाने में स्टेप्स पूरे करने के बाद वाणी और प्रियंका दोनों जोर जोर से हंसते नजर आ रहे हैं।
इस पार्टी में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी दिखाई दीं। प्रियंका वाणी का डांस कंप्लीट होने के बाद प्रियंका को पीछे से सोनाली गले लगाती दिखती हैं।पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, वाणी कपूर और सोनाली के अलावा कैटरीना कैफ, कृति सेनन, एकता कपूर, हुमा कुरैशी, नुसरत बलूचा औऱ ताहिरा कश्यर भी थीं। इस सभी खूबसूरत महिलाओं ने पार्टीको साथ में जम कर एंजॉय किया।
प्रियंका ने इस दौरान येलो पेंट और टॉप पहना हुआ था। वहीं वाणी ने भी पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों एक्ट्रेस डांस करते हुए काफी हॉट-एंड-हैपनिंग लग रही थीं।
फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और वाणी के अलावा टाइगर श्रॉफ भी थे। इस फिल्म से गाना घुंघरू सुपर-डूपर हिट हुआ था। फिल्म में ऋतिक रोशन का जबरदस्त डांस तो देखने को मिला ही। साथ ही टाइगर श्रॉफ की गजब की डांसिंग स्किल्स भी खूब दिखीं। वहीं इन दोनों को वाणी ने भी कड़ी टक्कर दी थी।