पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस और वीजे चित्रा की 29 साल की उम्र में मौत हो गई है। वीजे चित्रा एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। एक्ट्रेस की मौत को सुसाइड मामला बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस देर रात तक शूट कर अपने कमरे में लौटी थीं। बात में होटल के रिसेप्शनिस्ट को खबर हुई कि एक्ट्रेस की मौत हो गई है। इसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को खबर दी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है।
वीजे चित्रा की अगस्त महीने में ही सगाई हुई थी। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन हेमंत रवि से इसी साल इंगेजमेंट की थी। ऐसे में चित्रा के फैंस काफी शॉक में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बात कर रहे हैं कि एक्ट्रेस की लाइफ में सब कुछ था फिर ऐसा क्या हुआ जिससे एक्ट्रेस चित्रा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। शोक मनाते हुए किसी ने कहा- स्क्रीन पर कितनी खुश लगती थीं, क्या दोहरी जिंदगी जी रही थीं?
बता दें, एक्ट्रेस शो पांडियन स्टोर्स से काफी पॉपुलर हुई थीं। इस शो के साथ वह काफी वक्त तक जुड़ी रही थीं। इस सीरियल में एक्ट्रेस मुलई के रोल में नजर आई थीं। इस शो से वह इतनी लोकप्रिय हुईं कि लोगों ने उन्हें मुलई कहकर पुकारना शुरू कर दिया था। चित्रा की फैमिली चेन्नई में रहती है। फिलहाल चित्रा के निधन के बाद से परिवार की तफ से कोई प्रक्रिया सामने नहीं आई है।
Very Talented Dancer & Outstanding Actress
Other people cannot replace your character in #Pandianstores
Rest in peace Chitra (Mullai) Akka
Om Namashivaya pic.twitter.com/oXKLkRD6PG— SanJay JAY (@SanJayJ06327907) December 9, 2020
चित्रा के फैंस उन्हें याद कर सवाल कर रहे हैं- क्या आप डिप्रेशन से जूझ रही थीं क्या? तो कोई शोक प्रकट कर कहता दिखा- इतनी टैलेंटेड लड़की। सब कुछ आता था उसे क्या कर लिया। तो कोई बोला- ‘मैं शॉक में हूं, आखिर किस चीज की कमी थी। यूं अचानक छोड़ गईं।’ तो कोई बोला- ‘इतना टैलेंट था- डांसर, आउटस्टैंडिंग एक्ट्रेस, कोई भी आपको रिप्लेस नहीं कर पाएगा। ओम नम: शिवाय।’

