TV Adda: टीवी एक्टर विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। विवियन इन दिनों बिग बॉस 18 में नज़र आए हैं। एक्टर ने साल 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया था और 2022 में उन्होंने मिस्र की पत्रकार नूरन एली से शादी कर ली। हाल ही में, नूरन बिग बॉस 18 में नज़र आईं, जिसके बाद उन्होंने अपने और विवियन के रिश्ते में शुरू में आए चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की। गैलाटा इंडिया से बातचीत में, नूरन ने कहा कि जब विवियन ने उनसे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया तो उन्हें नफ़रत का सामना करना पड़ा और उन पर लव जिहाद के आरोप भी लगे। नूरन ने कहा कि वह इस बात को लेकर इतनी परेशान थीं कि 6 महीने तक वो उनसे अलग भी हो गई थीं।
नूरन ने बताया, “विवियन को इस्लाम में कन्वर्ट करने के लिए मुझ पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया था। उसे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा और शायद इसका असर उनके काम करने के तरीके पर भी पड़ा। हमारे बीच आस्था या भाषा को लेकर बहुत फर्क है, मैंने उन्हें साफ बताया था कि मेरे धर्म के मुताबिक मैं उनके साथ इंटररिलीजन शादी नहीं कर सकती, ये हमारे यहां स्वीकार्य नहीं है। विवियन क्रिश्चियन थे और इसका मूल इस्लाम से मिलता जुलता है। लेकिन हमारे धर्म में महिलाएं धर्म नहीं बदलती हैं और दूसरे धर्म में शादी भी नहीं करती हैं। इसलिए मैं छह महीने तक उससे दूर रही क्योंकि मैं बहुत चिंतित और डरी हुई थी कि क्या वह मेरे लिए ऐसा करेगा।”
TRP Report: खो गया ‘अनुपमा’ का चार्म, नंबर 1 पर है ये शो, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की बढ़ी टीआरपी
नूरन ने यह भी कहा, “मुझे लगा कि अगर उसने किसी महिला के लिए अपना धर्म बदल लिया तो समाज हमें नहीं छोड़ेगा, दूसरी बात, अगर मैं उसकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी तो उसे बाद में पछतावा होगा। यह एक बड़ा कदम था। हमने छह महीने तक बात नहीं की और मैंने उसके मैसेजेस का जवाब नहीं दिया, लेकिन फिर मुझे एक कॉमन फ्रेंड से पता चला कि वह मेरे धर्म के बारे में पढ़ाई करता रहता है। इसमें मेरी कोई दखलंदाजी नहीं थी, वह लोगों से मिलता था और फिर छह महीने बाद उसने मेरे दोस्तों से कहा कि वह मुझसे बात करना चाहता है। उसने कहा कि वह मेरे लिए नहीं बल्कि अपने लिए धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार है, इसलिए अगर मैं उसके साथ नहीं होती तो भी वह इस्लाम अपना लेता। मुझे उसे यह विश्वास करने में 1-2 हफ्ते लग गए कि वह यह अपने लिए कर रहा है, मैं नहीं चाहती थी कि वह मेरे लिए अपनी जड़ों से कट जाए।”
शो में नूरन और विवियन के प्यार को दर्शकों ने खूब सराहा है। बिग बॉस 18 में नूरन जब आईं तो उनके मजबूत व्यक्तित्व ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया।