बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) इन दिनों फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। प्रियंका अल्वा से शादी से पहले विवेक का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। एक्टर ने भी कई बार कबूला है कि वो रिश्ते में थे और उनका ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में एक बार फिर से विवेक ने अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खास बात की है। कई हाई प्रोफाइल रिलेशनशिप में रहने वाले विवेक ओबेरॉय ने बताया कि वो ब्रेकअप के बाद बुरी तरह से टूट गए थे और सारी जिंदगी सिंगल रहने का फैसला किया था।
दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में MensXP से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर बात की। इसी बातचीत में अभिनेता ने अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर भी बात की और बताया कि उनका इमोशनल रिएक्शन 4-5 साल तक चला। जबतक उनको प्रियंका नहीं मिली थीं तब तक उनके लिए ये काफी मुश्किल था। एक्टर ने कहा कि वो नेगेटिव माइंडसेट में फंसे हुए थे और वो फैसला कर चुके थे कि वो जिंदगीभर सिंगल रहेंगे।
ब्रेकअप के बाद अपने हाल को लेकर विवेक कहते हैं कि वो भूल गए थे कि वो कौन हैं? उन्होंने खुद को एक प्यार में खोया हुआ इंसान बताया। एक्टर ने खुद को बदल लिया था और खुद को सजा रहे थे। विवेक ने फैंस को भी सलाह दी और कहा कि किसी के जाने के बाद खुद को खोना सही नहीं है। वो बताते हैं कि उन्होंने दिल टूटना गहराई से एक्सपीरियंस किया है। इसे उन्होंने अजीब सफर बताया। विवेक ओबेरॉय ने दिल टूटने को लेकर कहा कि दिल टूटने के बाद लड़के धोखा खाया हुआ महसूस करते हैं। उनका मानना है कि ब्रेकअप के बाद कुछ सोचते हैं कि कभी किसी को डेट नहीं करना है और सीरियस नहीं होंगे।
ब्रेकअप के बार रिश्तों के बारे में सोचना जरूरी- विवेक
इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय आगे कहते हैं कि रिश्ते खत्म होने के बाद उनके बारे में सोचना जरूरी होता है क्योंकि इससे अपनी गलतियों के बारे में पता चलता है। एक्टर ने सलाह दी कि कोशिश करना चाहिए कि अगले रिश्ते में वैसी गलतियां बिल्कुल ना हो।
गौरतलब कि विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद अक्टूबर 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी कर ली थी। प्रियंका को एक्टर के लिए उनकी मां ने पसंद किया था। वो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीवराज अल्वा की बेटी हैं। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं।
विवेक ओबेरॉय से जुड़ी ये खबर तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही उनसे जुड़ी ये खबर भी पढ़ सकते हैं कि एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि उनसे सारे प्रोजेक्ट्स छीन लिए गए थे और अंडरवर्ल्ड की धमकियां मिलने लगी थी। एक समय भी आया गया था जब वो एक्टिंग से भी दूरियां बनाने का मन बना लिया था।