Vivek oberoi Deleted Tweet About Salman Khan Films: सलमान खान और विवेक ओबरॉय के बीच की तनातनी किसी से छिपी नहीं है। कहा जाता है सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता टूटने के बाद विवेक ओबरॉय दोनों के बीच कूद पड़े थे। जिसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान पर विवेक ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। कई साल गुजर जाने के बाद भी आज तक विवेक-सलमान एक-दूसरे के सामने आने से कतराते हैं। वहीं विवेक ओबरॉय ने गलती से सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत का प्रमोशन कर दिया। हालांकि अपनी गलती का एहसास होने के बाद ही विवेक ने फौरन ट्वीट डिलीट कर दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ समारोह में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस लिस्ट में विवेक ओबरॉय का भी नाम शामिल हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विवेक ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में विवेक ने लिखा- ‘शपथ ग्रहण समारोह में एक बार फिर से बुलाए जाने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं नरेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री से #Bharat के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए तीसरी बार देख रहा हूं। मैं खुद को ऐतिहासिक पल का एक छोटा-सा हिस्सा महसूस कर रहा हूं।’

हालांकि विवेक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्होंने गलती से सलमान खान की फिल्म भारत का प्रमोशन कर दिया। विवेक ने अपने ट्वीट में हैशटैग भारत लिखा था और सलमान खान की फिल्म प्रमोशन में भी इसी हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ समय के बाद अपनी गलती का एहसास होने पर विवेक ने ट्वीट कर दिया। उन्होंने एक बार फिर से ट्वीट किया, इस बार बिना हैशटैग इस्तेमाल किये हुए विवेक ने ट्वीट किया।

बता दें कि विवेक ओबरॉय अपनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज के पहले उन्होंने सलमान-ऐश्वर्या पर एक मीम्स शेयर किया था। विवाद बढ़ने पर विवेक ने ट्वीट डिलीट कर माफी भी मांगी थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)