Vivek Agnihotri On Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। पिछले एक महीने से यह मूवी लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। आम लोगों के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मूवी देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप ने फिल्म की सरहाना की थी, तो वहीं अब इस लिस्ट में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का नाम शामिल हो गया है।
विवेक अग्निहोत्री ने ‘धुरंधर’ को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की खूब तारीफ की है। निर्माता-निर्देशक ने बताया कि वह दो महीने बाद अभी-अभी इंडिया वापस आए हैं और यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले ‘धुरंधर’ देखी। चलिए जानते हैं कि उन्होंने आगे क्या लिखा है।
यह भी पढ़ें: पवन सिंह बर्थडे पर लड़खड़ाते हुए केक काटते आए नजर, पत्नी ज्योति ने शेयर किया वीडियो, लोग बोले- पियक्कड़ सिंह
विवेक अग्निहोत्री ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ
डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिमाग चकरा गया और मुझे गर्व महसूस हो रहा है। बस यही शब्द मेरे मन में आ रहे हैं। जो कोई भी जानता है कि फिल्म बनाने में क्या लगता है, वह समझेगा कि ऐसा कुछ करने के लिए कितनी मेहनत लगती है। विजन, राइटिंग, कॉन्फिडेंस, अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा… इस तरह की सिनेमाई चीजें इत्तेफाक से नहीं होतीं।”
इसके आगे फिल्म निर्माता ने उन कुछ तकनीशियनों का भी जिक्र किया जिन्होंने फिल्म पर काफी मेहनत की। विवेक ने आगे लिखा, “मेरे मित्र सैनी एस जोहरे का प्रोडक्शन डिजाइन जबरदस्त है, यह सिर्फ सजावटी नहीं, बल्कि कहानी कहने वाला है। युवा संगीतकार शाश्वत का शानदार म्यूज़िक न सिर्फ़ इनोवेटिव है, बल्कि बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है। विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी युवा सिनेमैटोग्राफरों के लिए एक नई मिसाल है।”
विवेक को कैसी लगी स्टार्स की परफॉर्मेंस
इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा, “परफॉर्मेंस… हां, कुछ के बारे में जाहिर है ज्यादा बात होगी। लेकिन धुरंधर की असली जीत यह है कि छोटे से छोटे, सबसे मामूली किरदारों ने भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। हर चेहरा सोच-समझ कर कास्ट किया गया, डायरेक्ट किया गया और सही जगह पर रखा गया लगता है। सबसे जरूरी बात, हर डिपार्टमेंट एक साथ मिलकर काम कर रहा है, जैसे एक ही शरीर हो। इस तरह का तालमेल अपने आप नहीं होता।”
इसके आगे उन्होंने लिखा, “तभी आपको पता चलता है कि यह पूरी तरह से एक राइटर/डायरेक्टर की फिल्म है।” फिर उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा, “आदित्य मैंने हमेशा आपके काम की तारीफ की है, खासकर आपके स्केल और डिजाइन की समझ की, लेकिन यह आप एक अलग ही लेवल पर काम कर रहे हैं। मैंने यह फिल्म सच्चे गर्व के साथ देखी… आप पर गर्व है, इस कला पर गर्व है, भारतीय सिनेमा पर गर्व है।
आप धन्य हैं, सच में। भगवान के अपने बच्चे। आपको और शक्ति मिले। आगे बढ़ते रहो। स्टैंडर्ड बढ़ाते रहो। जब युवा पीढ़ी ऐसा काम करती है, तो भारतीय सिनेमा आगे बढ़ता है। सीधी सी बात है। शाबाश।”
यह भी पढ़ें: 10 दिन पहले हुई थी शादी, अब करोड़ों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुआ बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट
