‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘स्वदेस’, ‘ख़ाकी’, ‘लगान’ जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब नहीं रहे। नितिन देसाई का शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनकी मौत की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान है। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सिद्धार्थ बसु और नील नितिन मुकेश जैसे इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स ने नितिन देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विवेक अग्निहोत्री का छलका दर्द

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नितिन देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है। फिल्ममेकर ने भारी मन से लिखा कि ‘अपने सबसे प्रिय मित्र नितिन देसाई की मृत्यु के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है और मैं नियंत्रण से परे दुखी हूं। एक महान प्रोडक्शन डिजाइनर, एक दूरदर्शी जिन्होंने एनडी स्टूडियो बनाया… नितिन न केवल पल्लवी और मुझे पसंद करते थे, उन्होंने हमेशा उन फिल्मों में भी मेरा मार्गदर्शन किया जो हमने साथ में नहीं कीं। क्यों नितिन, क्यों?’

इसी के साथ फिल्ममेकर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि ‘नितिन की कुछ फ़िल्में: ‘सलाम बॉम्बे’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘खामोशी’, ‘कामसूत्र’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘स्वदेस’, ‘मंगल पांडे’, स्लमडॉग मिलियनेयर, ‘जोधा अकबर’..’

नील नितिन मुकेश ने कही यहा बात

नीत नितिन मुकेश ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म जेल में डायरेक्ट के साथ काम किया था। नील ने लिखा कि ”हमारे प्यारे नितिन देसाई अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए हैं। वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। एक दूरदर्शी कलाकार, जो न केवल अपने शिल्प को बल्कि लोगों को समझते हैं। वह एक सकारात्मक आत्मा थे, जो लोगों में केवल प्यार फैलाते थे। भगवान उनके परिवार को ताकत देते हैं। ओम शांति।’

रितेश देशमुख की आंखें हुई नम

एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा कि ‘मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है। मैं उन्हें वर्षों से जानता था। वह शांत स्वभाव, विनम्र, महत्वाकांक्षी और एक दूरदर्शी इंसान थे। ओम शांति। उन्होंने भारतीय सिनेमा के विकास में अपना योगदान दिया है। उनके निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है।’

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे नितिन देसाई

महाराष्ट्र एमएलए महेश बाल्दी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नितिन आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इसके बारे में खुद उन्होंने बताया था। बता दें कि नितिन 9 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन मनाने वाले थे। गौरतलब है कि नितिन को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 3 बार उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड मिला था।