बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। वह अक्सर अपने बयानों और टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रहने वाले विवेक आए दिन बॉलीवुड और इसके कलाकारों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं।

बीते कुछ समय से लगातार बॉलीवुड और इसकी कमियों को उजागर कर रहे विवेक ने हाल ही में बॉलीवुड की तुलना रोमन साम्राज्य से कर दी है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड पर निशाना साझा है।

फिल्ममेकर ने रोमन साम्राज्य से की बॉलीवुड की तुलना

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शक्तिशाली रोमन साम्राज्य अभिजात्य वर्ग के भ्रष्टाचार के कारण गिर गया। बॉलीवुड का साम्राज्य अपने कुलीनों की बदहाली के कारण गिर रहा है। यह वास्तविक कलाकारों के लिए एक स्टैंड लेने और दर्शकों और उनकी संस्कृति के लिए निष्पक्षता, प्रतिभा और सम्मान के आधार पर एक नई फिल्म इंडस्ट्री बनाने में मदद करने का समय है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

फिल्ममेकर के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरव त्यागी नाम के यूजर लिखते हैं कि बॉलीवुड इसलिए फेल हो रहा है क्योंकि इनमें से ज्यादातर सेलेब्स हकीकत से बहुत दूर हैं। हॉलीवुड में अभी भी ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी किशोरावस्था में बर्गर फ़्लिप किया है, वे जमीनी हकीकत से वाकिफ हैं। इसलिए जमीन से यह दूरी उन्हें एक धुंधली तस्वीर दे रही है कि दर्शक क्या चाहते हैं।

शशि नाम के यूजर ने लिखा कि विवेक जी आपसे ज्यादा सहमत नहीं हूं.. यह वास्तविक प्रतिभा को महसूस करने का समय है कि दर्शक सच्चा और अलग सिनेमा चाहते हैं।

बॉलीवुड को लेकर पहले भी कही थी यह बात

विवेक अग्निहोत्री ने पहले ट्वीट करते हुए लिखा था कि आप जो देख रहे हैं वह बॉलीवुड नहीं है। असली बॉलीवुड अंधेरी गलियों में पाया जाता है. एक आम आदमी के लिए थाह पाना नामुमकिन है। इन अँधेरी गलियों में बिखरे कुचले सपने, मिल सकते हैं। बॉलीवुड अगर टैलेंट का म्यूजियम है तो टैलेंट का कब्रिस्तान भी है। जो कोई भी यहां आता है, वह जानता है कि अस्वीकृति सौदे का हिस्सा है। अपमान और शोषण है जो किसी भी तरह की मानवता में सपनों, आशाओं और विश्वास को तोड़ देता है। भोजन के बिना जिंदा रहा जा सकता है लेकिन सम्मान और आशा के बिना जीना असंभव है।