जबसे भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं, सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर मुस्लिम पीएम ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच पत्रकार आरपा खानम ने भी ट्विटर पर सवाल किया कि हम भारत में मुस्लिम प्रधानमंत्री के लिए को अपनाने के लिए कब तैयार होंगे। इसपर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए बड़ी चुनौती दी है।
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा,”जिस दिन सभी मुस्लिम भारत में काफिर शब्द को बैन कर देंगे। इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ बिना शर्त बोलेंगे, प्रतिबद्ध कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है कहेंगे। पहले भारतीय के रूप में खुद को मानेंगे, फिर कुछ भी और उसी जोश और प्रतिबद्धता के साथ ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम कहें।”
विवेक अग्निहोत्री के इस जवाब पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। जिशान नाम के यूजर ने लिखा,”मैं भारतीय हूं और मुस्लिम हूं। मैं भारत से प्यार करता हूं और गर्व से कहता हूं ‘मेरा भारत महान’,’भारत माता की जय’, जय हिंद, वंदे मातरम।” पल्लवी नाम की यूजर ने लिखा,”बहुत अच्छा कहा। हमने एपीजे अब्दुल कलाम को बहुत प्यार किया। हमने तीन खान को बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। दो दशक तक दिलिप कुमार, मीना कुमारी, नरगिस और मधुबाला को दिल से प्यार किया। उस्ताद बिस्मिल्ला खान की बांसुरी हमें हमेशा पसंद आई।”
आपको बता दें कि सुनक के पीएम बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी कुछ इसी तरह का सवाल किया था। उन्होंने ट्विटर पर पूछा था,”अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है कि हम सभी को ये मानना पड़ेगा कि ब्रिटेन के लोगों ने बहुत ही दुर्लभ काम किया है। अपने सबसे शक्तिशाली कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य को मौका दिया है। जब हम भारतीय ऋषि सुनक के लिए जश्न मना रहे हैं तो ईमानदारी से पूछा जाए, क्या ये यहां भी संभव है?’
विवेक ने दिया था करारा जवाब
इसपर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया था। उन्होंने जवाब में लिखा था,”10 वर्षों तक एक सिख अल्पसंख्यक सदस्य प्रधान मंत्री था, जिस पर ईसाई अल्पसंख्यक के एक पार्टी अध्यक्ष का शासन था। और पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में आपको हराने वाला दलित है।”